नेहरूकुण्ड से चोरी हुई तांबे की तार, दो गिरफ्तार
नेहरूकुण्ड से चोरी हुई तांबे की तार, दो गिरफ्तार
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन
मनाली : ओम बौद्ध /
नेहरूकुण्ड के समीप साई इंटरनल फाउंडेशन के पेन स्टॉक यार्ड से तांबे और ऐल्युमीनियम की तार चोरी का मामला पुलिस ने दो दिन में ही सुलझा दिया है। प्रोजेक्ट की साइट से 20 अगस्त को दिन दिहाड़े 15 मीटर ऐल्यूमिनियम और 150 मीटर तांबे की तार चोरी हुई थी। साइट इंजीनियर चमेल सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए दो युवाओं को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार प्रोजेक्ट के कर्मचारी 20 अगस्त को लगभग दो बजे लंच करने के लिए साइट से कुलंग गए थे। वापस आकर देखा तो तारें गायब थी। इसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। आसपास के सीसीटीवी को भी खंगाला गया। जांच पड़ताल के बाद मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने सन्नी ठाकुर पुत्र संतोष ठाकुर निवासी सतरेहड़ धर्मपुर जिला मंडी और इंद्रजीत सिंह पुत्र जय चंद निवासी नसोगी डाकघर छियाल जिला कुल्लू को गिरफ्तार किया। दोनों की मेडिकल जांच करवाई गई और अदालत में पेश किया गया। जहां से दोनों को 23 अगस्त तक पुलिस रिमांड में रखने के आदेश हुए हैं। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
कोई टिप्पणी नहीं