आगरा: दहेज उत्पीड़न और छेड़खानी से तंग आकर नवविवाहिता ने दर्ज कराई FIR, ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

आगरा: दहेज उत्पीड़न और छेड़खानी से तंग आकर नवविवाहिता ने दर्ज कराई FIR, ससुर पर लगाए गंभीर आरोप


आगरा जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक नवविवाहिता ने अपने ससुर पर छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि शादी के कुछ ही महीनों बाद से उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी जनवरी 2024 में आवास विकास कॉलोनी निवासी राहुल से हुई थी। शादी के बाद से ही सास, ससुर और अन्य परिजनों ने 5 लाख रुपये की मांग करना शुरू कर दिया। पैसे न देने पर उसे मारपीट और उत्पीड़न सहना पड़ा।

पीड़िता का आरोप है कि 23 जून 2024 को ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद देर रात उसके ससुर ने कमरे में घुसकर छेड़खानी करने की कोशिश की और विरोध करने पर उसे जलाकर मारने की धमकी दी। महिला ने बताया कि जब उसने इस घटना की जानकारी पति और परिजनों को दी तो किसी ने भी उसकी बात नहीं मानी। उल्टा मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया।

बेबस होकर विवाहिता थाने पहुंची और पुलिस से मदद मांगी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर