कांगड़ा में एबीवीपी का 46वां प्रांत अधिवेशन: युवाओं में संगठन और राष्ट्रभावना का संचार — जय राम ठाकुर
कांगड़ा में एबीवीपी का 46वां प्रांत अधिवेशन: युवाओं में संगठन और राष्ट्रभावना का संचार — जय राम ठाकुर
गोहर : अजय सूर्या /
गोहर उपमंडल से पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने शनिवार शाम 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें कांगड़ा में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 46वें प्रांत अधिवेशन में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ।
उन्होंने कहा कि यह अधिवेशन युवाओं में संगठन, राष्ट्रवाद और सेवा भावना को और अधिक सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण मंच है। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री शांता कुमार तथा कार्यक्रम अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. क्षमा मैत्रेय का प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
जय राम ठाकुर ने कहा कि उनके विचारों ने न केवल युवाओं को नई दिशा दी, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थी शक्ति की भूमिका को और स्पष्ट किया। उन्होंने विश्वास जताया कि एबीवीपी का यह अधिवेशन निश्चित रूप से संगठन में नई ऊर्जा, उत्साह और मजबूती का संचार करेगा।


कोई टिप्पणी नहीं