प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही नूरपुर के हर महिला मंडल को दिया जायेगा 51-51 हजार - रणबीर सिंह निक्का - Smachar

Header Ads

Breaking News

प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही नूरपुर के हर महिला मंडल को दिया जायेगा 51-51 हजार - रणबीर सिंह निक्का

 प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही नूरपुर के हर महिला मंडल को दिया जायेगा 51-51 हजार - रणबीर सिंह निक्का 


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भड़वार में आज एक महिला मोर्चा मंडल भड़वार (नूरपुर) द्वारा आयोजित महिला सम्मेलन एवं नारी सम्मान कार्यक्रम के दौरान नूरपुर के विधायक रणबीर सिंह निक्का ने महिला शक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि जैसे ही प्रदेश में भाजपा सरकार बनेगी तो नूरपुर के प्रत्येक महिला मंडल को 51-51 हजार की राशि देकर सम्मानित किया जायेगाl प्रदेश की काँग्रेस सरकार के खिलाफ नूरपुर मे मातृशक्ति एक जन आंदोलन करेगीl बीजेपी विधायक रणबीर सिंह निक्का ने यह घोषणा भडवार में आयोजित आज महिला मंडल के सम्मेलन में कीlमहिला सम्मेलन एवं नारी सम्मान कार्यक्रम के दौरान नूरपुर की मातृशक्ति मातृ शिशु हॉस्पिटल को खुलवाने के लिए नूरपुर के बेटे विधायक रणबीर सिंह निक्का के नेतृत्व में प्रदेश की काँग्रेस सरकार के खिलाफ करेगी जन आंदोलन और नूरपूर मातृ शिशु हॉस्पिटल को खोलने के लिए चावी मांगेगीl भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने सरकार को तीन साल गुजरने के बाद अपने तीखे तेवर आज भडवार के महिला प्रोग्राम में नारी शक्ति का हजूम देखकर दिखाकर अपने विरोधियों को भी मंच से चुनौती दे दी कि अब नूरपुर की जनता अब गम के प्याले और नहीं पीयेगी l उधर क्षेत्र में चर्चा का विषय यह है की प्रदेश में पंचायती राज संस्थान की चुनाव घोषणा किसी भी समय हो सकती है लेकिन सरकार अपना पत्ता नहीं खोल रही इसलिए भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का को आज नारी शक्ति के समक्ष अपना राजनीति का ताश का पत्ता खोलना पड़ा ताकि अपने राजनीतिक विरोधियों को यह एहसास करवा दें की नूरपुर में उनका जन आधार अभी कायम है l

कोई टिप्पणी नहीं