74वें वार्षिक दिवस समारोह में अपनी संस्कृति को मुंबई में किया प्रस्तुत
74वें वार्षिक दिवस समारोह में अपनी संस्कृति को मुंबई में किया प्रस्तुत
नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा /
कांगड़ा लोक कला मंच धर्मशाला जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के सांस्कृतिक दल ने श्रीमती शिवानी नेगी की अगवाई में मीना कुमारी, रीना एवं ऋषिका लोकगायिकाओं ने हिमाचल मित्र मंडल के 74वें वार्षिक दिवस समारोह में अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हिमाचल कांगड़ा के संस्कार गीतों को नवी मुंबई में प्रस्तुत किया | कांगड़ा लोक कला मंच की यह सबसे बड़ी उपलब्धि है जो इतने बड़े मंच पर पहली बार संस्कार गीतों को प्रस्तुत किया गया जिसके लिए धन्यवाद हैं हिमाचल मित्र मंडल के अध्यक्ष मनोज अवस्थी एवं उनके सभी पदाधिकारीओ का जिनकी अध्यक्षता में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ संस्कार गीतों की इस भाव- विभोर प्रस्तुति ने ऑडिटोरियम में पहुंचे सभी दर्शकों को भावनाओं से भरते हुए खुशी के आंसू छलकने पर विवश कर दिया | जिसका सारा श्रेय जाता है, हिमाचल मित्र मंडल की पदाधिकारी मिलन धीमान को जो पिछले दो सालों से हिमाचली कांगड़ा के लुप्त होते इन संस्कार गीतों को बढ़ावा देने एवं संरक्षण हेतु निरंतर अथक प्रयास कर रही है |


कोई टिप्पणी नहीं