“ज्वाली में पूर्व विधायक अर्जुन ठाकुर का जनसमर्थन प्रदर्शन, भाजपा की बिहार जीत पर दी बधाई” - Smachar

Header Ads

Breaking News

“ज्वाली में पूर्व विधायक अर्जुन ठाकुर का जनसमर्थन प्रदर्शन, भाजपा की बिहार जीत पर दी बधाई”

 “ज्वाली में पूर्व विधायक अर्जुन ठाकुर का जनसमर्थन प्रदर्शन, भाजपा की बिहार जीत पर दी बधाई”


ज्वाली : राजेश कतनौरिया /

जवाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोठी बंडा के धडू में बिहार में भाजपा की प्रचंड जीत ब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याण नीतियों को उजागर करने पूर्व विधायक एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अर्जुन ठाकुर के धडू में पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के बहुत बड़े जमाबड़े द्वारा फूलमालाओं व आतिशबाजियों ब ढोल नगाड़ो के साथ जोरदार स्वागत किया गया | जिससे अनुमान लगाया जा सकता है इतने बड़े जमाबड़े को देखते हुए पूर्व विधायक अर्जुन ठाकुर ने एक छोटी सी पंचायत में भी अपना शक्ति प्रदर्शन कर दिखाया है|

 पूर्ब विधायक अर्जुन ठाकुर ने कोठीबंडा में अपने संबोधन में मंत्री चंद्र कुमार को घेरते हुए कहा की काेटला में डिग्री कॉलेज को बंद कर दिया पानी की भोदरीणी स्कीम को शुरू नहीं करवा पाए ज्वाली में ब्लाक बंद कर दिया रजाेल अनुही बग्गा में पुल स्वीकृत करवाया था अभी तक काम चालू नहीं करवा पाए अमनी स्कूल में साइंस लैब के लिए बजट स्वीकृत करवाया था लेकिन वर्तमान मंत्री काम काे शुरू नहीं करवा पाए। बही जानबूझकर कोटा बेल्ट के लोगों को पानी के लिए तरसाया जा रहा है, राजल पंचायत में दो सरकारी बस से 3 सालों से बंद है जिससे स्थानीय लोग व स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे बहुत ही प्रभावित हो रहे हैं| उन्होंने कहा कि कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार के मंत्री बनते ही कोटला बेल्ट के दो पटवार खाने दो आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र बंद करवा दिए गए जिससे सेकड़ो ग्रामीणों को इन सुविधाओं से वंचित कर दिए गया | जिससे स्थानीय लोग बहुत ही निराशा महसूस कर रहे है| उन्होंने कहा कि आज हिमाचल सरकार बनते हुए 3 साल बीत गए हैं लेकिन प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार अपने ही विधानसभा क्षेत्र के कोटा में एक भी नया काम शुरू नहीं करवा पाए हैं| वहीं उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की बिहार में प्रचंड जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा तथा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा बिहार की समस्त जीत जनता को प्रचंड जीत की बधाई दी उन्होंने कहा कि जिस तरह बिहार में भारतीय जनता ने प्रचंड जीत की दस्तक दी है उसी तरह आने वाले हिमाचल प्रदेश 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत होगी उन्होंने कोठी बांदा में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याण नीतियों को लोगों तक पहुंचते हुए जागरूक किया गया तथा जहां के स्थानीय लोगों ब भाजपा कार्यकर्ताओं को आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कसते हुए भाजपा की प्रचंड जीत का परचम लहरा तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ को मजबूत करें| इस अवसर पर कोठी बांदा पंचायत के धडू गांव के काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया ! 

कोई टिप्पणी नहीं