राज्य योजना बोर्ड उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया का फतेहपुर में सम्मान बार एसोसिएशन ने हार पहनाकर स्वागत किया
राज्य योजना बोर्ड उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया का फतेहपुर में सम्मान बार एसोसिएशन ने हार पहनाकर स्वागत किया
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर हिमाचल प्रदेश की फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में आज दोपहर प्रदेश के राज्य योजना बोर्ड उपाध्यक्ष एवं विधायक भवानी सिंह पठानिया का बार एसोसिएशन फतेहपुर ने बड़े सम्मान समारोह का एक आयोजन किया। इस मोके पर तहसील कार्यालय पहुंचने पर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें हार पहनाकर स्वागत किया और लगभग 86 किलोग्राम लड्डुओं से तोला।इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र पठानिया, वरिष्ठ अधिवक्ता हरनेक सिंह और प्रवीण सिंह पठानिया ने बताया कि फतेहपुर को सिविल जज कोर्ट की लंबे समय से प्रतीक्षित सौगात दिलाने में विधायक भवानी सिंह पठानिया की अहम भूमिका रही है। इसी उपलब्धि के उपलक्ष्य में बार एसोसिएशन द्वारा उनका विशेष सम्मान किया गया। उन्होंने कहा कि सिविल जज कोर्ट की स्थापना से फतेहपुर क्षेत्र के हजारों लोगों को अब न्यायिक कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।इस अवसर पर अधि वक्ताओं द्वारा दिए गए सामान पर भवानी सिंह पठानिया ने कहा कि “फतेहपुर को सिविल जज कोर्ट दिलाना सिर्फ एक परियोजना नहीं बल्कि यहां की जनता की वर्षों पुरानी मांग और सुविधा से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम है। न्यायिक सेवाओं को लोगों तक निकट लाना हमारी प्राथमिकता है।फतेहपुर के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य करता रहूंगा और भविष्य में भी क्षेत्र की आवश्यकताओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।”उन्होंने बार एसोसिएशन द्वारा दिए गए सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि यह उन्हें क्षेत्र के लिए और अधिक जिम्मेदारी से कार्य करने की प्रेरणा देता है।समारोह में तहसीलदार फतेहपुर दीपक शर्मा, जेई गणेश शर्मा, ब्लजिंद्र कुमार, पूर्व चेयरमैन धर्म सिंह बैद, हिमकोफेड निदेशक रघुबीर इत्यादि मौजूद थे l


कोई टिप्पणी नहीं