जांगल में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का भव्य स्वागत, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया फूल-मालाओं से अभिनंदन
जांगल में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का भव्य स्वागत, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया फूल-मालाओं से अभिनंदन
आलमपुर (कांगड़ा)
उपतहसील आलमपुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत जांगल में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का जोरदार स्वागत किया। यह स्वागत समारोह जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
जयराम ठाकुर पालमपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही उनका काफिला जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के जांगल पहुंचा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और जोरदार नारों के साथ उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर सुजानपुर के पूर्व विधायक राजिंद्र राणा, आलमपुर मंडल अध्यक्ष हनुमंत शर्मा, महामंत्री धर्मेंद्र सिंह जोली, विनीत भारती, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामरतन शर्मा, अजय पठानिया, राजेश सुघा, तथा जयसिंहपुर वार्ड के जिला परिषद सदस्य संजीव ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों में पंचायत जांगल की प्रधान कुसुम लता, गन्दड बालरूपी पंचायत के प्रधान सुनील चौधरी, शिवा कटोच सहित सैकड़ों भाजपा समर्थकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
जयराम ठाकुर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और उनकी मेहनत व समर्पण से ही संगठन मजबूत बनता है। उन्होंने सभी से एकजुट होकर आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी इस दौरान “जय श्री राम” और “भारत माता की जय” के नारे लगाकर माहौल देशभक्ति और उत्साह से भर दिया।


कोई टिप्पणी नहीं