शाहपुर में गूँजा जनजातीय शौर्य!
शाहपुर में गूँजा जनजातीय शौर्य!
बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर भाजपा का विशाल आयोजन, पदाधिकारियों के समर्पण को विपिन परमार ने दी खुली सराहना, कहा: आपकी मेहनत ने आयोजन को बनाया ऐतिहासिक!
जनजातीय गौरव दिवस में उमड़ा जोश — कमल शर्मा बोले: बिहार की विकास-लहर अब हिमाचल में लिखेगी नई कहानी!
ओम पैलेस में भाजपा का भव्य शक्ति प्रदर्शन — अनुसूचित जनजाति मोर्चा की टीम ने रचा सफलता का नया इतिहास!
शाहपुर/धर्मशाला
शाहपुर में जनजातीय गौरव का भव्य उत्सव
ओम पैलेस, शाहपुर में जनजाति गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा ज़िला कांगड़ा द्वारा शानदार, भव्य और अभूतपूर्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस आयोजन को सफल बनाने वाली पूरी टीम की मेहनत को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, पूर्व मंत्री व सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने मंच से खुलकर सराहा और उनकी पीठ थपथपाई।
कार्यक्रम की कमान सँभालने वालों को मिला बड़ा सम्मान
इस ऐतिहासिक आयोजन के प्रभारी और भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कमल शर्मा,
ज़िला अध्यक्ष नरेंद्र पठानिया ,
प्रदेश प्रवक्ता ओम प्रकाश,
प्रदेश उपाध्यक्ष सर्व चंद ग्लोटिया,
जिला महामंत्री विजय कपूर, पवन कुमार,
साथ ही ज़िला कांगड़ा के सभी मंडल अध्यक्ष — प्रमोद संधू, बृज लाल ठाकुर, रेखा देवी, रवि, जयकरण, जीत कपूर, चमन लाल —
सभी को उनके शानदार प्रबंधन, अनुशासन और मेहनत के लिए विशेष बधाई दी गई।
विपिन परमार ने कहा कि इतने सुदृढ़ और समर्पित पदाधिकारियों के कारण ही भाजपा के कार्यक्रम सिर्फ सफल नहीं, बल्कि यादगार बनते हैं।
कमल शर्मा का दमदार बयान:
‘बिरसा मुंडा की प्रेरणा और भाजपा का संकल्प—दोनों मिलकर जनजातीय समाज का भविष्य बदलेंगे’
कमल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि बिरसा मुंडा जी ने जनजातीय समाज को जागरण और संघर्ष की शक्ति दी। भाजपा उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए जनजातीय समाज को सशक्त, संगठित और स्वावलंबी बनाने के लिए निरंतर काम कर रही है।
उन्होंने आगे कहा—बिहार में जो विकास की जीत हुई है, वही जनता का मूड है। अब यह विकास-लहर हिमाचल में नई दिशा तय करेगी।
नरेंद्र पठानिया का भावपूर्ण संबोधन भी रहा मुख्य आकर्षण
ज़िला भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष नरेंद्र पठानिया ने भी मंच से बिरसा मुंडा के महान योगदान को याद करते हुए कहा कि बिरसा मुंडा केवल एक नाम नहीं, एक चेतना, संघर्ष और स्वाभिमान का प्रतीक हैं। जनजातीय समाज की पहचान, अधिकारों और सम्मान को नई दिशा देने वाली उनकी विरासत को भाजपा निरंतर आगे बढ़ा रही है।
जनजातीय समाज, संस्कृति और अधिकारों के सम्मान का संदेश पूरे कार्यक्रम में गूँजता रहा
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, बिरसा मुंडा के योगदान पर विस्तृत चर्चा और जनजातीय समुदाय के सशक्तिकरण पर संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर ज़िला कांगड़ा भाजपा अध्यक्ष सचिन शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।



कोई टिप्पणी नहीं