गोहर उपमंडल में जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में संयुक्त मोर्चा परिचय बैठक, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन
गोहर उपमंडल में जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में संयुक्त मोर्चा परिचय बैठक, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन
मंडी : अजय सूर्या /
गोहर उपमंडल में शुक्रवार दोपहर 3 बजे पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग एवं जंजैहली मंडल की संयुक्त मोर्चा परिचय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने तथा आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों को जयराम ठाकुर ने हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं का जोश, प्रतिबद्धता और संगठन के प्रति समर्पण निश्चित रूप से संगठन को नई मजबूती प्रदान करेगा।
नेता प्रतिपक्ष ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को सशक्त बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी और इसी ऊर्जा के साथ मिशन-2027 की दिशा में निर्णायक कदम बढ़ाए जा सकते हैं।
बैठक में भाग लेने वाले पदाधिकारियों ने भी संगठन की मजबूती और बेहतर समन्वय के लिए सामूहिक प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया।


कोई टिप्पणी नहीं