प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा‌‌‍‌‌. राजीव बिंदल ने एक संवाद का सम्मेलनमे सरकार तीन साल के कार्यकाल का जश्न किस खुशी मे मना रही है - Smachar

Header Ads

Breaking News

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा‌‌‍‌‌. राजीव बिंदल ने एक संवाद का सम्मेलनमे सरकार तीन साल के कार्यकाल का जश्न किस खुशी मे मना रही है

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा‌‌‍‌‌. राजीव बिंदल ने एक संवाद का सम्मेलनमे सरकार तीन साल के कार्यकाल का जश्न किस खुशी मे मना रही है 


नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिन्दल ने आज जसूर मे एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि प्रदेश सरकार अपने तीन साल के कार्यकाल के जश्न मना रही है जबकि इन तीन सालों में सरकार ने प्रदेश को हाशिए पर पहुंचा दिया है।उन्होंने कहा कि आज हर वर्ग इस सरकार से दुखी है और इस सड़कर से निजात पाना चाहता है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में सरकार जश्न किस बात का मना रही है। उन्होंने कहा कि जनता सरकार से सवाल कर रही है कि क्या यह जश्न प्रदेश की बर्बादी का है या फिर व्यवस्था पतन का। उन्होंने कहा कि इसी के विरोध में भाजपा धर्मशाला में 4 दिसम्बर को विशाल रोष रैली का आयोजन कर रही है जिसमें सरकार की असफलताओं का जनाजा निकाला जाएगा।

 पंचायत चुनावों में देरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब चुनाव आयोग समय चुनाव कराने की बात कर रहा है तो सरकार आपदा का बहाना लगाकर इसे टालने के प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट है कि सरकार अपने हार को देखते हुए कभी डीलिमिटेशन,कभी आरक्षण तो कभी आपदा का हवाला देकर इसे टाल रही है।उन्होंने कहा कि यह प्रदेश की जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा सीधा कुठाराघात है जिसका भारतीय जनता पार्टी पुरजोर विरोध कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं