मुख्यमंत्री सुक्खू के बल्ह दौरे पर पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी लाल सिंह कौशल की प्रेस वार्ता - Smachar

Header Ads

Breaking News

मुख्यमंत्री सुक्खू के बल्ह दौरे पर पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी लाल सिंह कौशल की प्रेस वार्ता

 मुख्यमंत्री सुक्खू के बल्ह दौरे पर पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी लाल सिंह कौशल की प्रेस वार्ता


मंडी : अजय सूर्या /

नाचन उपमंडल के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी लाल सिंह कौशल ने रविवार शाम 4 बजे बग्गी में आयोजित एक प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के आगामी बल्ह दौरे को लेकर विस्तृत चर्चा की।


उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुक्खू 11 नवंबर को बल्ह क्षेत्र का दौरा करेंगे, जिसके दौरान वे हाल ही में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को विशेष राहत पैकेज भेंट करेंगे। लाल सिंह कौशल ने कहा कि यह दौरा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीति और आपदा पीड़ितों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण को दर्शाता है।


उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार सक्रिय है और आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।


इस अवसर पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं