संदेश

2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर आज सौंपा ज्ञापन सांसद को

चित्र
  2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर आज सौंपा ज्ञापन सांसद को   नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधि मण्डल ने लोक सभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से आज उनके कार्यालय नूरपुर स्थित जसूर मे टेट के विषय को लेकर मिले l इसमें 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को अध्यापक पात्रता परीक्षा की अनिवार्याता को समाप्त करने हेतु भारत सरकार को सांसद महोदय के माध्यम से ज्ञापन सोंपा । इसमें आग्रह किया कि इस विषय पर लोक सभा में ताराकिंत या अताराकिंत प्रश्न पूछें। टीईटी के समर्थन में शैक्षिक महासंघ को समर्थन पत्र उपलब्ध करवाने का आग्रह भी किया। सांसद डॉ राजीव भारद्वाज ने इस मुद्दे को भारत सरकार से उठाने का आश्वाशन दिया। इस प्रतिनिधि मंडल में प्रान्त सह संगठन मंत्री डॉ जोगिंन्द्र सिंह, प्रान्त मीडिया सह प्रमुख राजिंन्द्र जमवाल, संगठनात्मक ज़िला उपाध्यक्ष संदीप पठानिया, सोम सिंह, ज़िला संगठनमंत्री शक्ति कुमार, राजेश शर्मा, बालकृष्ण शर्मा व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मापदंड पूरा करने के बावजूद बंद किए गये स्कूल को खुलवाने के लिए मंडी में शिक्षा उप निदेशक (प्रारंभिक) से मिला प्रतिनिधिमंडल

चित्र
मापदंड पूरा करने के बावजूद बंद किए गये स्कूल को खुलवाने के लिए मंडी में शिक्षा उप निदेशक (प्रारंभिक) से मिला प्रतिनिधिमंडल मंडी : अजय सूर्या / प्राथमिक शिक्षा खंड चौन्तड़ा के तहत ग्राम पंचायत ऐह्जू के खोहली गाँव में पिछले 5 दशकों से चल रहे राजकीय प्राथमिक पाठशाला खोहली को बंद करने और इसे ऐह्जू स्कूल में विलय करने के फैसले के खिलाफ जिला परिषद् सदस्य कुशाल भारद्वाज के नेतृत्व में खोहली, रोपी व तरामट गाँवों के अभिभावकों, स्कूल प्रबंधन कमेटी व अन्य गाँव वासियों ने मोर्चा खोल दिया है. कुछ दिन पहले ही कुशाल भारद्वाज ने स्कूल का दौरा किया था तथा अभिभावकों व स्कूली बच्चों के साथ भी मुलाक़ात करते हुए स्कूल बंद करने के फैसले का कड़ा संज्ञान लिया था. इस सम्बन्ध में उन्होंने जिला व राज्य स्तर पर उचाधिकारियों से भी बात की थी   आज कुशाल भारद्वाज के नेतृत्व में 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा (प्रारम्भिक) के उप निदेशक डॉक्टर सुनील ठाकुर से मंडी स्थित उनके कार्यालय में मुलाक़ात की तथा एक ज्ञापन भी सौंपा. कुशाल भारद्वाज ने कहा कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला खोहली को गलत तरीके से बंद क...

छोटी काशी के पहाडियों के पानी को व्यवस्थित करेगा नगर निगम, तीन पहाड़ियों पर खर्च होंगे 15 करोड़

चित्र
  काशी के पहाडियों के पानी को व्यवस्थित करेगा नगर निगम, तीन पहाड़ियों पर खर्च होंगे 15 करोड़ मंडी में आयेाजित प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री व सदर विधायक अनिल शर्मा ने दी जानकारी मंडी : अजय सूर्या / कहा - सरकार को भेजी गई थी शहर के साथ लगती विभिन्न पहाड़ियों की पीपीआर, 3 को मिली स्वीकृति कहा - वैज्ञानिक तरीके से बेहतर जल निकासी के लिए आईआईटी मंडी की टीम का लिया जा रहा सहयोग  बोले - आम जनता की समस्या को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल तक बनेगा नो पार्किंग व नो हॉल्टिंग जोन हिमाचल में बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं से सबक लेते हुए नगर निगम मंडी ने छोटी काशी मंडी की पहाड़ियों से जल निकासी को वैज्ञानिक तरीके से व्यवस्थित करने की ओर अपने कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। इस दिशा में शहर की तीन पहाड़ियों पर करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से कार्य किया जाएगा। यह जानकारी पूर्व मंत्री व सदर विधायक अनिल शर्मा ने मंडी में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान दी। शहर के साथ लगती विभिन्न पहाड़ियों की पीपीआर प्रदेश सरकार को भेजने के बाद 3 के लिए मंजूरी भी मिल गई है। जिसमें बीते 2-3 सालों के आपदा प्रभावित क...

आज नहीं पहुंच पाया रिवालसर के इंजीनियर राहुल शर्मा का पार्थिव शरीर, शनिवार को होगा अंतिम संस्कार

चित्र
  आज नहीं पहुंच पाया रिवालसर के इंजीनियर राहुल शर्मा का पार्थिव शरीर, शनिवार को होगा अंतिम संस्कार रिवालसर  : अजय सूर्या / केरल के वायनाड में ट्विन टनल निर्माण परियोजना के दौरान हुए भीषण भूस्खलन में जान गंवाने वाले मंडी जिला के रिवालसर निवासी साइट इंजीनियर राहुल शर्मा का पार्थिव शरीर शुक्रवार को उनके पैतृक घर नहीं पहुंच सका। अब उनका अंतिम संस्कार शनिवार को पूरे सम्मान के साथ किया जाएगा। परिजनों के अनुसार, बेंगलुरु से चंडीगढ़ आने वाली निर्धारित उड़ान छूट जाने के कारण पार्थिव शरीर को समय पर रवाना नहीं किया जा सका। देर रात तक पार्थिव शरीर के चंडीगढ़ पहुंचने की संभावना है, जिसके बाद शनिवार सुबह इसे रिवालसर स्थित उनके घर लाया जाएगा। अंतिम दर्शन के उपरांत पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। गौरतलब है कि राहुल शर्मा केरल में टनल निर्माण स्थल पर हुए भूस्खलन के दौरान मलबे में दब गए थे। तीन दिन तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद उनका शव बरामद किया गया। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। राहुल शर्मा का विवाह महज चार माह पहले ही हुआ था। उनके अस...

सिद्धपुरघाड़ स्कूल में एनएसएस का विशेष शिविर आयोजित, स्वयंसेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

चित्र
  सिद्धपुरघाड़ स्कूल में एनएसएस का विशेष शिविर आयोजित, स्वयंसेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान ज्वाली : राजेश कतनौरिया / जवाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिद्धपुरघाड़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की। विद्यार्थियों ने प्लास्टिक एवं अन्य कचरे को एकत्रित कर उसका उचित निस्तारण किया तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य  भावना  ने स्वयंसेवियों के सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने घर, विद्यालय एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी प्रवक्ता  अनिल कुमार , सह प्रभारी प्रवक्ता  रेखा कुमारी ,प्रवक्ता रशपाल कौंडल, प्रवक्ता भीम राज, अधीक्षक  कमलजीत सिंह तथा विद्यालय का समस्त स्टाफ तथा सभी स्वयंसेवी उपस्...

प्रदेश सरकार पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध : मलेंद्र राजन

चित्र
 प्रदेश सरकार पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध : मलेंद्र राजन नूरपुर:-(विनय महाजन)  नूरपुर  इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मलेंद्र राजन ने आज ग्राम पंचायत काठगढ़ में आयोजित ग्राम सभा में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं और प्रदेश सरकार पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैl उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायती राज व्यवस्था की शक्तियों, अधिकारों एवं दायित्वों की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को अपने अधिकारों का सदुपयोग करते हुए जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों को आवश्यकता एवं प्राथमिकता के अनुसार विकास कार्यों के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि प्रत्येक पंचायत में विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जा सके।विधायक ने बताया कि ग्राम पंचायत काठगढ़ के लिए नया विद्युत ट्रांसफार्मर स्वीकृत हो चुका है, जिसे शीघ्र ही स्था...

*जसूर क्षेत्र में छतरौली पुल के पास दोनों काज वे सड़कों को तारकोल डालकर पक्का जनहित मे करने हेतु कांग्रेस चम्बा लोकसभा सांसद से आग्रह*

चित्र
 *जसूर  क्षेत्र में छतरौली पुल के पास  दोनों काज वे सड़कों को तारकोल डालकर पक्का जनहित मे  करने हेतु कांग्रेस चम्बा लोकसभा सांसद से आग्रह*              नूरपुर:-(विनय महाजन)                                         नूरपुर प्रदेश मे बहुत चर्चित  फोरलेन  निर्माण  कंपनी के द्वारा करवाए जा रहे कार्यों को लेकर लोगों ने राहत  की सांस ली हैl  यह किस्सा है जसूर बाजार की दोनों सर्विस लेन सड़कों को तारकोल डालकर पक्का कर देने से  जसूर के कारोबारी  वर्ग ने भी  राहत की सांस ली है l बता दे कि लंबे समय से इन  जर्जर सड़कों पर वाहनों के गुजरने से भारी मात्रा में धूल मिट्टी उड़कर कारोबारी परिसरों में प्रवेश कर रही है थी l तथा भारी परेशानी का कारण बन रही थी l व्यापार मंडल के नेतृत्व में एक शिष्ट  मंडल ने  कुछ समय पहले यह मामला कांगड़ा चंबा लोक सभा  सांसद डॉ राजीव भारद्वाज के ध्यान में ...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: