संदेश

हिमाचल प्रदेश गवर्नमेंट पेंशनर एसोसिएशन नूरपुर की एक बैठक आज संपन्न हुई

चित्र
  हिमाचल प्रदेश गवर्नमेंट पेंशनर एसोसिएशन नूरपुर की एक बैठक आज संपन्न हुई   नूरपुर : विनय महाजन /  हिमाचल प्रदेश गवर्नमेंट पेंशनर एसोसिएशन नूरपुर की एक बैठक आज शनिवार को इंदिरा प्रभा आदर्श पब्लिक स्कूल नूरपुर में संपन्न हुई l इस मासिक बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष एस एल गुप्ता ने कीl बैठक में पेंशनरों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई l उन्होंने कहा कि लंबे समय से सरकार के समक्ष पेंशनरों की मांगों को जोरदार ढंग से रख रहे हैं l उन्होंने स्पष्ट रूप में कहा कि अभी तक धरातल पर मुख्यमंत्री ने पेंशनरों को जो आश्वासन दिए थे अभी तक उन लंबित मांगों का समाधान नहीं हो पाया l जिसके फलस्वरुप पेंशनरो में सरकार के प्रति भारी आक्रोश पनप रहा हैl उन्होंने सरकार से लंबित 15% डी ए की किस्तों को शीघ्र जारी करने का भी आग्रह कियाl हिमाचल प्रदेश गवर्नमेंट पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव जसवंत धीमान ने बैठक को संबोधित करते हुए सरकार से अनुरोध किया कि पेंशनरो के लंबित मेडिकल बिलो का भुगतान शीघ्र किया जाए l1 जनवरी 2016 से लेकर 31 जनवरी 2022 तक के सेवानि...

बरसात से पहले सड़कों की बदहाली पर समाजसेवी कमलेश शर्मा की सरकार से अपील

चित्र
  बरसात से पहले सड़कों की बदहाली पर समाजसेवी कमलेश शर्मा की सरकार से अपील "नालियां और पुलियां नहीं सुधरीं तो मानसून में बढ़ेंगी मुश्किलें, अभी से सड़कें जवाब देने लगीं" रिवालसर : अजय सूर्या / मानसून से पहले क्षेत्र की बदहाल सड़कों और जल निकासी व्यवस्था को लेकर समाजसेवी कमलेश शर्मा ने सरकार और संबंधित विभागों से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार मानसून की तैयारियों के बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात इसके बिल्कुल विपरीत हैं। पिछले चार-पांच दिनों के दौरान क्षेत्र का निरीक्षण करने पर अधिकांश सड़कों की स्थिति बेहद चिंताजनक मिली है और कई मार्गों पर वाहन चलाना भी मुश्किल हो गया है। कमलेश शर्मा ने कहा कि सबसे बड़ी समस्या सड़कों पर जल निकासी की उचित व्यवस्था का अभाव है। अधिकांश स्थानों पर नालियों का निर्माण नहीं हुआ है और जहां पुलियां बनी हैं, उनकी समय पर सफाई व मरम्मत नहीं की गई। परिणामस्वरूप लिंक रोड का पानी सीधे मुख्य सड़कों पर बह रहा है, जिससे सड़कें तेजी से क्षतिग्रस्त हो रही हैं। उन्होंने कहा कि अभी...

संयुक्त टीम द्वारा की गई छापेमारी से मौके पर तीनों आरोपी भागने में सफल हो गए

चित्र
  संयुक्त टीम द्वारा की गई छापेमारी से मौके पर तीनों आरोपी भागने में सफल हो गए  नूरपुर : विनय महाजन / नूरपुर प्रदेश मे अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर एवं खनन विभाग की संयुक्त टीम ने ब्यास नदी के रे पत्तन क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में प्रयुक्त एक कोबेलको 220 पॉक्लेन (एक्सीवाटर ) मशीन को जब्त करने में पुलिस की एक टीम में सफलता प्राप्त की है l यह जानकारी जिला पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीसी वर्मा नूरपुर में बताया कि मध्यरात्रि को उपमण्डल पुलिस अधिकारी ज्वाली, कर्ट टीम तथा खनन विभाग की संयुक्त टीम जब रात्रि गश्त पर थी तो दौराने गश्त गांव रेय खास स्थित मैसर्ज भारत स्टोन क्रशर के समीप ब्यास नदी में एक पोकलेन मशीन अवैध खनन करती हुई पाई गई । इसी दौरान एक जेसीबी तथा एक टिप्पर भी नदी में प्रवेश करते हुए दिखाई दिए । मालिक मौके पर पहुंच गए, जिनके विरुद्ध खनन विभाग द्वारा नियमानुसार कंपाउंडिंग की कार्रवाई की गईl संयुक्त टीम द्वारा की गई छापेमारी से मौके पर तीनों आरोपी भागने में सफल हो गएl पोकलेन मशीन का कोई ...

सीटू की जिला कमेटी की बैठक संपन्न, मजदूर-किसान आंदोलनों की रूपरेखा तय

चित्र
  सीटू की जिला कमेटी की बैठक संपन्न, मजदूर-किसान आंदोलनों की रूपरेखा तय मंडी : अजय सूर्या /  सीटू जिला कमेटी की बैठक ताराचंद भवन में जिला उपाध्यक्ष गुरदास वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में रेहड़ी-फड़ी, आंगनबाड़ी, मिड-डे मील, 102-108 एंबुलेंस, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तथा सफाई मजदूर यूनियनों से जुड़े जिला कमेटी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में सीटू के राज्य महासचिव प्रेम गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार पर स्कीम वर्करों तथा मनरेगा मजदूरों के शोषण का आरोप लगाया गया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 44 श्रम कानूनों की जगह चार श्रम संहिताएं लागू किए जाने से मजदूरों के अधिकार प्रभावित होंगे और उनका शोषण बढ़ेगा। साथ ही मनरेगा की जगह लाई गई नई योजना को ग्रामीण मजदूरों के हितों के विपरीत बताते हुए रोजगार के अवसर घटने पर चिंता व्यक्त की गई। बैठक में आगामी आंदोलनों की रणनीति भी तय की गई। निर्णय लिया गया कि 25 जुलाई को शिमला में आयोजित प्रदेश स्तरीय किसान-मजदूर अधिवेशन में मंडी जिला से बड़ी संख्या में मजदूर और किसान भाग लेंगे...

सीडीपीओ हर महीने करेंगे सुखाश्रय योजना के तहत बनने वाले निर्माणाधीन आवासों का  निरीक्षण जब तक आवास कार्य समाप्त नहीं होता हर तीन महीने बाद रिपोर्ट मौके पर जाकर देंगे सीडीपीओ

चित्र
  सीडीपीओ हर महीने करेंगे सुखाश्रय योजना के तहत बनने वाले निर्माणाधीन आवासों का  निरीक्षण  जब तक आवास कार्य समाप्त नहीं होता हर तीन महीने बाद रिपोर्ट मौके पर जाकर देंगे सीडीपीओ मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत जिला शिमला में बन रहे लाभार्थियों के आवास कार्यो की समीक्षा उपायुक्त अनुपम कश्यप ने आज शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की।  उन्होंने कहा कि जिला के सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी ( सीडीपीओ ) घर का निर्माण कार्य पूर्ण होने तक हर तीन महीने बाद लाभार्थी के निर्माणाधीन घर का निरीक्षण करेंगे।  जब तक उक्त घर का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता है। हर सीडीपीओ को महीने में एक लाभार्थी के निर्माणाधीन कार्य की फील्ड रिपोर्ट स्वयं लेनी होगी। इसके अलावा अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी लाभार्थियों की रिपोर्ट फील्ड स्टाफ निरंतर लेते रहें। सीडीपीओ निर्धारित समय पर घर बनाने का कार्य सुनिश्चित करेंगे और हर महीने एक घर का निरीक्षण करना अनिवार्य होगा।    उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के माध्यम से बे...

जनगणना-2027 के प्रथम चरण की प्रगति की समीक्षा, 15 जुलाई तक हाउस लिस्टिंग कार्य पूर्ण करने के निर्देश

चित्र
  जनगणना-2027 के प्रथम चरण की प्रगति की समीक्षा, 15 जुलाई तक हाउस लिस्टिंग कार्य पूर्ण करने के निर्देश जनगणना-2027 के प्रथम चरण (हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग सेंसस) के तहत जिला शिमला में कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए प्रधान जनगणना अधिकारी द्वारा चार्ज अधिकारियों (Charge Officers) की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त अनुपम कश्यप ने की। बैठक में बताया गया कि हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) का कार्य 11 जुलाई, 2026 तक पूरा किया जाना है, जबकि प्राप्त आंकड़ों की जांच (Checking), परीक्षण (Scrutiny) एवं सत्यापन (Validation) का कार्य 15 जुलाई, 2026 तक पूर्ण किया जाएगा। सभी चार्ज अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि को समय रहते ठीक करें। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि जनगणना के प्रथम चरण में एकत्र किए जा रहे आंकड़ों की गुणवत्ता, शुद्धता, गोपनीयता एवं डेटा सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया है और अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी आंकड़े निर्धारित दिशा-निर्देशों...

महाविद्यालय  नूरपुर मे आज  समान अवसर  प्रकोष्ठ   ने मनाया विश्व जनसंख्या दिवस 

चित्र
 महाविद्यालय  नूरपुर मे आज  समान अवसर  प्रकोष्ठ   ने मनाया विश्व जनसंख्या दिवस               नूरपुर:-(विनय महाजन)                                          राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर के  ‘समान अवसर प्रकोष्ठ '  ने आज 11 जुलाई 2026 को महाविद्यालय के 100 छात्रों की भागीदारी के साथ  'विश्व जनसंख्या दिवस 2026' मनाया। यह कार्यक्रम राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर के प्रिंसिपल अनिल ठाकुर के निर्देश पर मनाया गया l इस साल का विषय है 'युवाओं की उम्मीदों और आकांक्षाओं को साकार करना - आज और भविष्य के लिए'। प्रकोष्ठ ने बढ़ती जनसंख्या और खत्म होते प्राकृतिक संसाधनों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए छात्रों के बीच पोस्टर मेकिंग और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विज्ञान स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्राएं सुप्रिया और महक शर्मा क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर रहीं। इस मौके पर वनस्पति...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: