बोर्ड परीक्षा में टीचर ने मुस्लिम छात्राओं से हिजाब उतारने के लिए कहा, मुस्लिम छात्राएं हुई आक्रोशित

बोर्ड परीक्षा में टीचर ने मुस्लिम छात्राओं से हिजाब उतारने के लिए कहा, मुस्लिम छात्राएं हुई आक्रोशित 


टीचर ने तर्क दिया कि नकल रोकने और कक्ष में अनुशासन बनाए रखने के लिए ये आवश्यक है. हालांकि, टीचर की कही बात छात्रा को इतनी चुभी कि वहां कुछ देर बाद हो-हल्ला मच गया. छात्रा ने कहा कि टीचर के बिहेवियर के कारण उसका पेपर खराब हो गया, अब टीचर के खिलाफ कार्रवाई की जाए! दूसरी ओर, टीचर ने अपना बचाव करते हुए कहा कि हमें एजुकेशन बोर्ड से निर्देश थे कि सभी परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान नियमों को फॉलो करें।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला गुजरात के भरूच एग्जाम सेंटर का है। जहां स्कूल टीचर ने मुस्लिम छात्राओं से हिजाब उतारने के लिए कहा था। टीचर ने कहा था कि एग्जाम सेंटर में ऐसी अनुमति नहीं दी जा सकती। जिसके बाद मुस्लिम छात्राएं आक्रोशित हो उठीं. उन्होंने टीचर को हटाने की मांग की. घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

घटना के संबंध में पुलिस के समक्ष एक शिकायत दर्ज कराई गई है. बताया जाता है कि गुजरात में भरूच के लायंस स्कूल-अंकलेश्वर में बुधवार को 10वीं और 12वीं की परीक्षा कराई गई थी. जहां 10वीं कक्षा की गणित की परीक्षा शुरू होने से 5 मिनट पहले एग्जाम सेंटर में पहुंची छात्राओं से टीचर ने स्कार्फ या हिजाब हटाने के लिए कहा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर