बहू ने ड्राइवर के साथ मिलकर रची ससुर के मर्डर की साजिश,300 करोड़ रुपये की संपत्ति की लालच में

बहू ने ड्राइवर के साथ मिलकर रची ससुर के मर्डर की साजिश,300 करोड़ रुपये की संपत्ति की लालच में 


नागपुर पुलिस की जांच में पूरा केस हिट एंड रन के बजाय मर्डर का निकला है। पुलिस के मुताबिक इस साजिश की पूरी मास्टरमाइंड मृतक की बहू ही है और उसने करीब 300 करोड़ रुपये की संपत्ति की लालच में यह साजिश रची। मृतक पुरुषोत्तम पुत्तेवार की बहू समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के नागपुर जिले में पिछले महीने सामने आए हिट एंड रन मामले में पुलिस ने खुलासा किया। दरअसल 22 मई 2024 को नागपुर के अजनी इलाके में हिट एंड रन का एक चौकाने वाला मामला आया था. इस घटना में दो कार सवारों ने पुरुषोत्तम पुत्तेवार नामक शख्स को उड़ा दिया था. इस घटना में 72 साल के पुरुषोत्तम पुत्तेवार की मौके पर ही मौत हो गई थी. पहले यह पूरा मामला हिट एंड रन का ही नजर आ रहा था, लेकिन जब नागपुर पुलिस ने इसकी तह तक जाकर जांच की और इस दौरान उन्हें जो सुराग मिले, उससे वह भी चौंक गई।

पुलिस की जांच में पूरा केस हिट एंड रन का नहीं, बल्कि इरादातन की गई हत्या की एक बड़ी साजिश का निकला. इसकी मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि मृतक की बहू अर्चना पुत्तेवार निकली. दरअसल पुलिस को अपने गोपनीय सूत्रों से जानकारी मिली थी कि मृतक पुरुषोत्तम पुत्तेवार की 300 करोड़ की संपत्ति को हासिल करने के लिए बहू अर्चना पुत्तेवार ने सबसे पहले अपने घरेलू ड्राइवर को पटाया और फिर उसकी मदद से एक गहरी साजिश रची. इसके लिए ड्राइवर के जरिये दो लोगों को 1 करोड़ रुपये और एक बार का लाइसेंस दिलाने का लालच देते हुए हत्या करने की सुपारी दी थी।

इसी साजिश के तहत 22 मई को आरोपी नीरज निम्जे और सचिन धार्मिक ने तेज रफ्तार कार से पुरुषोत्तम पुत्तेवार को उड़ा दिया. इस हत्या को जिस कार से अंजाम दिया गया था, वह कुछ ही दिन पहले खरीदी गई थी. कार खरीदने और आरोपियों को हत्या के बदले लाखों रुपये आरोपियों को बहू अर्चना पुत्तेवार ने ही दिए थे. जांच में यह भी सामने आया है कि अर्चना की इस साजिश में उसका भाई प्रशांत और उसकी पीए पायल भी शामिल थी. उन्हें भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घरेलू ड्राइवर सार्थक बागड़े अभी फरार है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी अर्चना पुत्तेवार सरकारी कर्मचारी है और वर्तमान में गढ़चिरौली में पोस्टेड थी. पुलिस के मुताबिक अर्चना पुत्तेवार ने पूछताछ में यह कबूला है कि पूरी साजिश उसने ही रची थी. हत्या के लिए इस्तेमाल की गई सेकंड हैंड कार को खरीदने और कार से उड़ाने वाले आरोपियों को उसने ही लाखों रुपए दिए थे. पुलिस को शक है कि इसमें मामले में कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं, इसलिए उनकी भी तलाश की जा रही है.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर