बरनोह में 6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

 बरनोह में 6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू


ऊना विकास खंड ऊना की ग्राम पंचायत बरनोह में जिला आपदा प्रबंधन के तत्वावधान में 6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। यह जानकारी देते हुए बीडीओ ऊना केएल वर्मा ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 20 जुलाई तक चलेगा। उन्होंने बताया कि छः दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान विकास खंड ऊना की ग्राम पंचायतें लमलैहडी, समूर कलां, कोटला कलां अप्पर, डंगोली और अजनौली से प्रति ग्राम पंचायत छः प्रतिभागी तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे जिसमें राजमिस्त्री, बार बाईंडर एवं कारपेंटर को शामिल किया गया है।

केएल वर्मा ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायतों में किए जा रहे विकास कार्यों को पूर्ण दक्षता के साथ करना है ताकि विकास कार्यों को गति प्रदान करने में सहायता मिल सके। उन्होंने बताया कि अभी तक प्रथम चरण में इन्हीं पांच पंचायत को चिन्हित किया गया है और भविष्य में विकास खंड ऊना की अन्य सभी पंचायतों में यह प्रशिक्षण विभागीय कार्यशाला के माध्यम से उपलब्ध करवाया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्णतः निशुल्क प्रदान किया जा रहा है।

इस मौके पर कार्यशाला के नोडल अधिकारी प्रशांत शर्मा, पूजा, शिवानी, अजय कुमार पंचायत सचिव सहित अन्य उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग