नगर परिषद रामपुर के नवीनतम अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव कोरम पूर्ण न होने पर स्थगित

 नगर परिषद रामपुर के नवीनतम अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव कोरम पूर्ण न होने पर स्थगित



 ( शिमला : गायत्री गर्ग )

नगर परिषद रामपुर के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के नवीनतम चुनाव के लिए प्राधिकृत अधिकारी एवं उप-मंडलाधिकारी (नागरिक) रामपुर निशांत तोमर की अध्यक्षता में नगर परिषद के टाउन हॉल में आज प्रातः 11 बजे पार्षदों की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में नगर परिषद रामपुर के कुल 09 पार्षदों में से 06 पार्षदों की ही उपस्थिति रही, जिनमें विशेषर लाल वार्ड नम्बर-2,  स्वाति बन्सल वार्ड न0-4, रोहिताश्रव सिंह मेहता वार्ड न0-5, कान्ता देवी वार्ड न0-6, गोविन्द राम वार्ड न0-7 व मुस्कान वार्ड न0-9 उपस्थित रहे, जबकि कोरम के लिए तीन चौथाई ( सात) पार्षदों की उपस्थिति अनिवार्य थी।
इस बैठक में वार्ड न0-01 पार्षद प्रदीप कुमार, वार्ड न0-03 पार्षद प्रीति व वार्ड न0-08 पार्षद अश्वनी नेगी अनुपस्थित रहे।
प्राधिकृत अधिकारी एवं एसडीएम रामपुर ने नगर परिषद रामपुर के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव हिमाचल प्रदेश नगर परिषद चुनाव नियम 2015 के 89(7) के तहत कोरम तीन-चौथाई पूर्ण न होने पर स्थगित कर दिए व अगली बैठक की तिथि 13 जुलाई 2024 को प्रातः 11 बजे नगर परिषद टाउन हॉल रामपुर में ही निर्धारित की है।
इस अवसर पर नगर परिषद रामपुर के कार्यकारी अधिकारी डॉ0 वरूण शर्मा भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर