कृषि मंत्री ने सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत कोटला में सुनी जनसमस्याएं

जांगल,सोलधा तथा बोह-दरीणी उठाऊ सिंचाई योजना पर खर्च किये जा रहे 9 करोड़ रुपए: प्रो. चंद्र कुमार

समाज के सभी वर्गों का समान कल्याण राज्य सरकार की प्राथमिकता:कृषि मंत्री

कृषि मंत्री ने सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत कोटला में सुनी जनसमस्याएं



कोटला : कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र  कुमार आज बुधवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के कोटला में लोगों से रूबरू हुए तथा उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकतर समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया तथा बाकी समस्याओं के निवारण के लिए सबंधित विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

 इस अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांव में आम आदमी के द्वार पहुंच कर उनकी समस्याओं का निवारण सुनिश्चित कर रही है। प्रदेश के सभी क्षेत्रों का समान विकास तथा समाज के सभी वर्गों का समान कल्याण राज्य सरकार की प्राथमिकता है।  

 कृषि मंत्री ने कहा कि कोटला क्षेत्र के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में क्षेत्र की देहर खड्ड के पानी से लोगों के घरों तथा खेतों को नुक्सान पहुंचता है। इसीलिए इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए खड्ड के तटीकरण कार्य के लिए 5 करोड़ 74 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है जिसका निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। इसके अलावा कोटला शहर में प्रोटेक्शन वॉल,क्रेट तथा डंगों के लिए 4 करोड़ 90 लाख रुपयों का प्रावधान किया गया है जिसका टेंडर आवंटित कर दिया गया है और आगामी माह में कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

 उन्होंने कहा कि कोटला क्षेत्र में खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जांगल उठाऊ सिंचाई योजना के लिए 4 करोड़ 23 लाख रूपए का प्रावधान किया गया है जिसके तहत रेजिंग मेन, डिस्ट्रीब्यूशन प्रणाली बनाने के साथ मशीनरी खरीदी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस सिंचाई योजना के अंतर्गत ब्राहल खड्ड से पानी उठा कर खेतों तक पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा सोलधा उठाऊ सिंचाई योजना के लिए 3 करोड़ 93 लाख रुपए व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस सिंचाई योजना की रेजिंग लाइन रिपेयर कर दी गई है और डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम के रिपेयर का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त बोह-दरीणी योजना की मरम्मत के लिए भी 88 लाख रुपये खर्च किये जा रहे हैं। 

 प्रो.चंद्र कुमार ने बताया कि अढ़ाई किलोमीटर लंबी सियूँ से भरनोली सड़क की टारिंग के लिए 51 लाख तथा 5 किलोमीटर लंबी भटोली से भलूं सड़क की टारिंग के एक करोड़ रुपए की राशि व्यय की जाएगी। इसके साथ ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में पक्के रास्तों के लिए भी 75 लाख रुपए व्यय किए जा रहे हैं।

 उन्होंने कहा कि कोटला क्षेत्र को गत वर्ष बरसात से आई आपदा से बहुत नुक्सान हुआ था और प्रदेश सरकार ने बेघर हुए लोगों को नया मकान बनाने के लिए 7 लाख रुपये देने के साथ भूमिहीन लोगों को मकान बनाने के लिए भूमि भी उपलब्ध करवाई है।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा,युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष जतिन्द्र जीतू,किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष विवेक ठाकुर(लक्की),कांग्रेस बूथ कमेटी प्रधान सुनील पलाड़ू,तहसीलदार कुबेन्द्र,पीडब्ल्यूडी एसडीओ राजेश कुमार,बीडीओ श्याम सिंह,जल शक्ति विभाग के जेई रोहित जसवाल,विभिन्न पंचायतों के प्रधान,अन्य विभागीय अधिकारी तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर