मनाली में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर उपमंडल स्तरीय समारोह मनाया गया
मनाली में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर उपमंडल स्तरीय समारोह मनाया गया
मनाली : ओम बौद्ध /
मनाली में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर उपमंडल स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
एसडीएम रमण कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय दवज फहराने के बाद कहा कि आजादी हमें यूँ ही नहीं मिली। आजादी के लिए कई वीरों ने अपना बलिदान दिया। ऐसे देशभक्तो की बदौलत आज हम आजाद देश मे रह रहे हैं। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओ ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके अलावा विभिन्न पंचायतों और स्कूलों में भी सवंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ढूंगरी वन विहार में इस अवसर पर भाजपा और महिला मंडल के संयुक्त तत्वधान में पौधरोपण किया गया। वार्ड पंच सुरेश कश्यप ने बराया कि एक ओएड मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। जिसमे सौ से अधिक देवदार व् अन्य कई प्रजातियों के पौधे रोपे गए।
कोई टिप्पणी नहीं