भाजपा संगठनात्मक जिला पालमपुर की बैठक जिला अध्यक्ष रागिनी रकवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई - Smachar

Header Ads

Breaking News

भाजपा संगठनात्मक जिला पालमपुर की बैठक जिला अध्यक्ष रागिनी रकवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई

भाजपा संगठनात्मक जिला पालमपुर की बैठक जिला अध्यक्ष रागिनी रकवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई 

यह जानकारी भाजपा जिला महामंत्री राजेश राणु ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी। उन्होंने बताया कि बैठक में कांगड़ा चंबा सांस्कृतिक क्षेत्र के संगठन मंत्री राजपाल जी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।बैठक को संबोधित करते हुए संगठन मंत्री राजपाल कार्यकर्ताओं को बूथ समिति और वोटर लिस्ट सत्यापन के लिए प्रत्येक सदस्य को काम बनता और विस्तार पूर्वक प्रत्येक कार्यकर्ता का परिचय भी इस पहले बैठक में हुआ। 

संगठन मंत्री ने आने वाले समय में पार्टी द्वारा दिए गए कार्य ऑन पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की और प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने पद का बोध करवाते हुए संगठन के कार्यों को निश्चित समय पर पूरा करने का आग्रह किया।

इस मौके पर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 10 कार्यकर्ताओं महेंद्र सिंह राणा , विजय सिंह, संजीव धरवाल, एडवोकेट शिवचरण चौधरी, सुरेश शर्मा, सुभाष कुमार, रमेश सरयाल, कपिल धीमान, तिलक भूरिया, विनोद सागवान, प्रवीन शास्त्री, बालक राम, दिलीप बहल, राजकुमार, कुशल राणा और जगदीश पटियाल को कार्य समिति में शामिल किया गया। 

 इस अवसर पर प्रदेश का स्मृति सदस्य विनय शर्मा, तनु भारती, पूर्व विधायक मुल्ख राज प्रेमी, रविंदर धीमान, जिला महामंत्री अभिमन्यु भट्ट, विनोद शास्त्री, पवन कपूर अरविंद मेहता और पवन चौधरी को उपाध्यक्ष, सचिन वर्मा, मनीष रनौत, संतोष कुमार, लीना भारद्वाज, पवना कुमारी, सतीश शर्मा, अरुण राणा, अरुणेश शर्मा, इंद्र महाराज, साहिल गुलरिया, राजीव राणा सहित समस्त कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं