जी.जी.डी.एस.डी. कॉलेज, राजपुर में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस
जी.जी.डी.एस.डी. कॉलेज, राजपुर में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस
जी.जी.डी.एस.डी. कॉलेज, राजपुर में अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कला संकाय के बी.ए. तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने “क्या सोशल मीडिया लोकतंत्र को मज़बूत कर रहा है या कमज़ोर?” विषय पर समूह चर्चा में भाग लिया।
चर्चा के दौरान तृतीय वर्ष के राजनीति शास्त्र के विद्यार्थियों ने सोशल मीडिया कैसे लोकतंत्र को पारदर्शिता और जनभागीदारी प्रदान करता है और कैसे इसका दुरुपयोग लोकतांत्रिक मूल्यों को कमज़ोर करने की आशंका भी पैदा करता है पर विस्तार से चर्चा की। विद्यार्थियों ने ज़ोर देकर कहा कि यदि सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी और सकारात्मकता के साथ किया जाए तो यह लोकतंत्र का एक सशक्त स्तंभ सिद्ध हो सकता है।
इस अवसर पर कॉलेज के निदेशक एवं प्रधानाचार्य डॉ. विवेक शर्मा भी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सोशल मीडिया की सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही धाराएँ मोबाइल और डिजिटल माध्यमों के बढ़ते प्रयोग से जुड़ी हैं। लोकतंत्र हमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता देता है, लेकिन इसका प्रयोग किस प्रकार करना है, यह हमारी जिम्मेदारी पर निर्भर करता है।
कार्यक्रम का आयोजन राजनीतिशास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापिका श्रीमती सीमा भाटिया के मार्गदर्शन में हुआ।


कोई टिप्पणी नहीं