भूस्खलन का खौफ: मैहला के कई गांवों में मंडरा रहा खतरा, लोग घर छोड़ने को मजबूर - Smachar

Header Ads

Breaking News

भूस्खलन का खौफ: मैहला के कई गांवों में मंडरा रहा खतरा, लोग घर छोड़ने को मजबूर

 भूस्खलन का खौफ: मैहला के कई गांवों में मंडरा रहा खतरा, लोग घर छोड़ने को मजबूर


 चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

 विकास खंड मैहला की ग्राम पंचायत धिमला के अंतर्गत कलेला, धिमला और कलवारा गांव के ग्रामीणों को डर के साए में जीवन व्यतीत करने को मजबूर हैं। हालात यह हैं कि गांव के कई मकान भूस्खलन की जद में आ सकते हैं। लोगों को मजबूरन अपने घरों को खाली करके अन्य ग्रामीणों के घरों में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। प्रभावित परिवारों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने आज डीसी चम्बा मुकेश रेपस्वाल को एक ज्ञापन सौंपा है। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई भाजपा मंडल त्रिलोचन महादेव के अध्यक्ष पवन भारद्वाज ने की। पवन ने बताया कि कुछ दिन पहले भी दो महिलाओं की भूस्खलन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई थी। भूस्खलन के बाद भी कई बड़े- बड़े पत्थर कलेला गांव में मकानों के ऊपर मौत बनकर फंसे हुए हैं। लिहाजा, किसी भी समय कोई अनहोनी हो सकती है। इसके अतिरिक्त कलवारा गांव के नीचे भूस्खलन आरंभ हो गया है। जिसके कारण कई मकान भूस्खलन को जद में आ चुके हैं और मकानों में बड़ी- बड़ी दरारें आ गई हैं। यदि समय रहते उचित कदम न उठाए गए तो कई मकानों का नामोनिशान मिट जाएगा। पवन ने बताया कि धिमला गांव के ग्रामीणों सहित स्कूलों के भवनों को भी खतरा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जल्द से इन सभी गांवों में सुरक्षा संबंधी कार्य करवाए जाएं ताकि कोई अनहोनी न हो।

कोई टिप्पणी नहीं