भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शुक्ला ने धर्मशाला में युवाओं से किया संवाद - Smachar

Header Ads

Breaking News

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शुक्ला ने धर्मशाला में युवाओं से किया संवाद

 भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शुक्ला ने धर्मशाला में युवाओं से किया संवाद


भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कांगड़ा द्वारा भाजयुमो जिला अध्यक्ष तपन मन्हास की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सन्नी शुक्ला जी का जिला आगमन पर धर्मशाला कचैहरी में भव्य स्वागत किया गया। इसके उपरांत डॉ. शुक्ला जी ने जोधामल सराज डीपू बाज़ार में आयोजित कार्यकर्ता बैठक को संबोधित किया।

अपने संबोधन में डॉ सन्नी शुक्ला ने कहा कि युवाओं का राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है और भारतीय जनता युवा मोर्चा संगठन के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की विचारधारा को पहुँचाने का कार्य कर रहा है।

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि युवा मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। युवा मोर्चा द्वारा मैराथन व रक्तदान शिविर का आयोजन जिला स्तर पर किया जा रहा है और पूरे देश में 21 सितंबर को अनेकों स्थानों पर मैराथन का आयोजन किया जा रहा है 

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा, प्रदेश भाजयुमो उपाध्यक्ष शाश्वत कपूर, भाजयुमो मीडिया प्रभारी अमित ठाकुर, सह मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार, जिला महामंत्री अरविंद चौधरी, भाजपा जिला कांगड़ा प्रवक्ता अक्षय शर्मा , महामंत्री मनप्रीत सिंह, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुशील कपूर , जिला सचिव‌ लवकेश शर्मा , जिला सचिव संचित चौधरी नगरोटा मंडल अध्यक्ष गौरव जुल्काण , शाहपुर मंडल अध्यक्ष अरूण कौशल समस्त मंडल पदाधिकारी व लगभग 200 कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे


कोई टिप्पणी नहीं