जीजीडीएसडी. कॉलेज के छात्रों का टेक उत्सव–2025 में शानदार प्रदर्शन

 जीजीडीएसडी. कॉलेज के छात्रों का टेक उत्सव–2025 में शानदार प्रदर्शन


गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय, राजपुर के विद्यार्थियों ने श्री साई विश्वविद्यालय, पालमपुर में आयोजित “टेक उत्सव–2025” में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में पुरस्कार प्राप्त किए। इस आयोजन में साई स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी तथा साई बिज़नेस स्कूल (प्रबंधन एवं कंप्यूटर अनुप्रयोग) के तत्वावधान में बग बाउंटी, लाइव प्रोजेक्ट, ब्लाइंड कोडिंग, क्विज़, पोस्टर प्रस्तुति, रंगोली, वाद-विवाद और कविता पाठ जैसी प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं।


रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुरभि शर्मा, शिवांगी चौहान, खुशबू भाटिया एवं कोमल शर्मा (बी.एससी. मेडिकल द्वितीय वर्ष) ने प्राप्त किया।

क्विज़ प्रतियोगिता में नयन आर. खावला एवं प्रिया डोगरा (बी.एससी. नॉन-मेडिकल तृतीय वर्ष) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता में अमिशा संदल (बी.एससी. नॉन-मेडिकल तृतीय वर्ष) ने प्रथम स्थान तथा महक शर्मा (बी.कॉम तृतीय वर्ष) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

महाविद्यालय के निदेशक एवं प्रधानाचार्य डॉ. विवेक शर्मा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि हमारे महाविद्यालय के विद्यार्थी न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में बल्कि रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने आगे भी इसी उत्साह और समर्पण से कार्य करते रहने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के समन्वयक सहायक प्राध्यापक अरविंद कुमार ने सभी विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर