एडिशनल सेशन जज तथा सिविल जज कोर्ट की नोटिफिकेशन नूरपुर के लिए बड़ा तोहफा : महाजन
एडिशनल सेशन जज तथा सिविल जज कोर्ट की नोटिफिकेशन नूरपुर के लिए बड़ा तोहफा : महाजन
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर में अब 5 कोर्ट खुलने से क्षेत्र की आर्थिकी को भी गति मिलेगी l नूरपुर क्षेत्र के लिए सरकार द्वारा एडिशनल सेशन जज तथा सिविल जज कोर्ट की नोटिफिकेशन होने पर पूर्व विधायक अजय महाजन तथा कांग्रेस लीगल सेल के प्रदेश महासचिव टीपू खान ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू का आभार व्यक्त करते हुए कहा की उक्त नोटिफिकेशन नूरपुर क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने कहा कि नूरपुर क्षेत्र में नोटिफिकेशन से पहले 3 कोर्ट चल रहे है जिसमें 2 सिविल जज कोर्ट तथा एक एडिशनल सेशन जज का कोर्ट है l अब हाल ही की नोटिफिकेशन के बाद अब 5 कोर्ट स्थापित होंगे जिसमें 3 सिविल जज तथा 2 एडिशनल सेशन जज के कोर्ट होंगे जिससे लोगों को काफ़ी फायदा मिलेगा व क्षेत्र की आर्थिकी को भी बल मिलेगा। उन्होंने कहा की सरकार का नूरपुर क्षेत्र की जनता को एक बड़ा तोहफा है। पूर्व विधायक अजय महाजन ने विपक्षी नेताओं पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि जो नेता वर्तमान सरकार पर नूरपुर से भेदभाव करने का आरोप लगाकर अपनी राजनीती चमका रहे है उनको अपने गिरेवान मे झाककर कांग्रेस सरकार के इस आईने को लोगों में बताना चाहिए कि कांग्रेस सरकार का विकास का आईना क्या हैl महाजन ने कहा कि कांगड़ा के निचले हल्के में नूरपुर क्षेत्र में ही 2 एडिशनल सेशन कोर्ट तथा 3 सिविल जज कोर्ट कार्य करेंगे जोकि क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। महाजन ने कहा कि नूरपुर क्षेत्र का विकास सिर्फ कांग्रेस सरकार की देन है।


कोई टिप्पणी नहीं