हर बूथ पर प्रभास करेंगे प्रभारी सह प्रभारी - राजेश ठाकुर - Smachar

Header Ads

Breaking News

हर बूथ पर प्रभास करेंगे प्रभारी सह प्रभारी - राजेश ठाकुर

 हर बूथ पर प्रभास करेंगे प्रभारी सह प्रभारी - राजेश ठाकुर

       


    आज भाजपा संगठनात्मक जिला पालमपुर में नवनियुक्त जिला प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर ने जिला और मंडल के पदाधिकारीयों की परिचय बैठक में भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रागनी रकवाल ने की जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन परमार और प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर विशेष तौर पर मौजूद रहे, उक्त जानकारी भाजपा जिला महामंत्री राजेश राणु ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।

                 बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी राजेश ठाकुर ने कहा कि पार्टी के दिशा निर्देश अनुसार आने वाले समय में प्रदेश प्रभारी से लेकर प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला प्रभारी प्रत्येक बूथ पर दौरा करके चल रही गतिविधियों की जानकारी लेंगे और जो भाजपा के कमजोर बूथ हैं उनको मजबूत करने का कार्य स्थानीय मंडल अध्यक्ष के साथ मिलकर बूथ प्रवास के दौरान करेंगे।

            राजेश ठाकुर ने पूर्व में जिला में पार्टी द्वारा किए गए कार्य की जानकारी भी ली तथा आने वाले पार्टी के कार्यक्रमों से भी पदाधिकारी को अवगत करवाया और उचित दिशा निर्देश देते हुए कहा कि आने वाले समय में जो भी काम पार्टी द्वारा दिया जाएगा कार्यकर्ता उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएं।

                    बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन परमार ने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी सुनिश्चित करें कि उसका बूथ और उसकी पंचायत का पालक में खुद हो।

                 परमार ने कहा कि कांग्रेस के नाकामियों पर अति उत्साहित न होकर पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रतिबद्ध रहे।

              बैठक में संगठनात्मक चर्चा में भाग लेते हुए त्रिलोक कपूर ने कहा कि हमें बहुत खुशी होती है जब प्रदेश स्तरीय किसी बैठक में विधानसभा सुलह और पालमपुर का नाम पहले नंबर पर लिया जाता है, और इससे भी ज्यादा खुशी तब होगी जब इस जिला की दोनों विधानसभा भी संगठन के कामों पर बराबरी से योगदान दें जिससे पूरा संगठनात्मक जिला ही प्रदेश में पहले नंबर पर गिना जाए। 

                 जिलाध्यक्ष रागनी रकवाल ने आए हुए जिला प्रभारी राजेश ठाकुर का शॉल टोपी पहनाकर, कार्यकर्ताओं का संबोधित करके स्वागत किया। 

              इस अवसर पर पूर्व विधायक मुल्ख राज प्रेमी, रविंदर धीमान, पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक घनश्याम शर्मा, जिला महामंत्री अभिमन्यु भट्ट, प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक तनु भारती, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री संजीव ठाकुर, सचिव संजय कपूर, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्षा अनुराधा शर्मा, प्रवक्ता अनीता चौधरी, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अजय कबीर, प्रवक्ता तिलक राज, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार, आईटी सहसंयोजक शिवा कटोच, शोध प्रकोष्ठ के संयोजक अधिराज सूद, चिकित्सा प्रकोष्ठ के सहसंयोजक डॉ अनिल मिन्हास सहित सभी जिला मोर्चा के अध्यक्ष, मंडल के सभी अध्यक्ष एवं जिला के पदाधिकारी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं