नैना महिला मंडल के कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, विकास कार्यों के लिए की महत्वपूर्ण घोषणाएँ - Smachar

Header Ads

Breaking News

नैना महिला मंडल के कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, विकास कार्यों के लिए की महत्वपूर्ण घोषणाएँ

 नैना महिला मंडल के कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, विकास कार्यों के लिए की महत्वपूर्ण घोषणाएँ


रिवालसर : अजय सूर्या /

बल्ह उपमंडल के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने शुक्रवार शाम 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने नैना महिला मंडल, छज्जवाण खाबू द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।


कार्यक्रम के दौरान विधायक ने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए दो महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं। उन्होंने बताया कि नैना महिला मंडल को सशक्त बनाने और उनके कार्यों को प्रोत्साहन देने के लिए विधायक निधि से 30,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही क्षेत्र की आवश्यकताओं को देखते हुए सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 1.5 लाख रुपये की राशि देने की भी घोषणा की गई।


इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि महिला मंडलों की सहभागिता ग्रामीण विकास की मजबूत आधारशिला है और सरकार हमेशा ऐसे प्रयासों को बढ़ावा देती रही है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं और ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए हरसंभव सहयोग जारी रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं