बल्ह रिवालसर मंडल में आईटी टीम का गठन, ओम प्रकाश संयोजक व जीवन लाल शर्मा सह संयोजक नियुक्त
बल्ह रिवालसर मंडल में आईटी टीम का गठन, ओम प्रकाश संयोजक व जीवन लाल शर्मा सह संयोजक नियुक्त
रिवालसर : अजय सूर्या /
बल्ह उपमंडल में भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रिवालसर मंडल आईटी टीम की नई नियुक्तियों की घोषणा की है।
सर की धार पंचायत के गुदवाहन निवासी ओम प्रकाश उर्फ अनु को भाजपा बल्ह रिवालसर मंडल का आईटी संयोजक व लुहाखर पंचायत की धार गांव के जीवन लाल शर्मा को आई टी सह संयोजक नियुक्त किया गया है।
रिवालसर मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र राणा ने ओम प्रकाश व जीवन लाल शर्मा को नई जिम्मेदारी संभालने पर बधाई व शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वे संगठन की डिजिटल गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे।
इसके साथ ही ग्राम पंचायत लुहाखर के धार वार्ड के जीवन लाल शर्मा को आईटी सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से मंडल की आईटी टीम को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
मंडल नेतृत्व ने दोनों नियुक्त पदाधिकारियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इनकी नियुक्ति से संगठन की डिजिटल पहुंच और कार्यप्रणाली को नई दिशा मिलेगी।



कोई टिप्पणी नहीं