राजकीय महाविद्यालय शिवनगर में सड़क सुरक्षा व नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 राजकीय महाविद्यालय शिवनगर में सड़क सुरक्षा व नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


आज दिनांक 13 नवंबर 2025 को राजकीय महाविद्यालय शिवनगर के रोड सेफ्टी क्लब, रेड रिबन क्लब और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में 'सड़क सुरक्षा जागरूकता' और ' हम सब नशे के खिलाफ' विषय पर विशेष व्याख्यान, शपथ और रैली का आयोजन रोड सेफ्टी क्लब के संयोजक डॉ. उज्ज्वल सिंह के संयोजन में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता सिंह और मुख्य वक्ता के रूप में  देशराज का स्वागत किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रो. राजेश कुमार के मंच संचालन के साथ हुआ। डॉ. संगीता ने सड़क सुरक्षा को महत्वपूर्ण बताते हुए उदाहरणों के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति होने वाली लापरवाही से अवगत कराया। और विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का सन्देश दिया। मुख्य वक्ता  देशराज ने अपने अनुभव द्वारा सड़क सुरक्षा से सम्बंधित कानूनों के बारे में बताते हुए अवहेलना करने पर दंड और जुर्माने से अवगत कराया और नशे के प्रति जागरूक कर नशा करके गाड़ी चलाने के दुष्परिणाम से परिचित कराया और अनुशासित बने रहने को कहा। उसके बाद छात्र - छात्राओं के साथ महाविद्यालय के सभी सदस्यों ने मिलकर सड़क सुरक्षा और नशे से दूर रहने की शपथ ली और मुख्य बाजार तक जागरूकता रैली निकाली। इस अवसर पर डॉ नीतिका शर्मा, प्रो. विवेकानंद शर्मा और डॉ. योगेश पाण्डेय व छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग