मतदान फीसद बढ़ाने के लिए योजना पूर्वक करें प्रयास
मतदान फीसद बढ़ाने के लिए योजना पूर्वक करें प्रयास मंडी उपायुक्त अपूर्व देवगन ने सभी सहायक निर्वाचन अधिकारियों को अपने क्षेत्र में पहले के मुकाबले मतदान फीसद बढ़ाने के लिए विशेष योजना बना कर कार्य करने को कहा है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में जिन क्षेत्रों में जिले की मतदान औसत से कम वोटिंग हुई है, इसमें बढ़ोतरी के लिए व्यक्तिगत प्रयास करें। लीक से हट कर सोचें, नवाचार के साथ चुनाव के सफलतापूर्वक निष्पादन में सुगमता होगी। वे बीते कल लोकसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी तथा जिला स्तर के नोडल अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। बता दें, साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में मंडी जिला में 74.16 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था, वहीं विधानसभा निर्वाचन 2022 में जिले में 76.73 फीसदी मतदान हुआ था। उन्होंने कहा कि मतदान मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप गतिविधियों में नवाचार लाएं। वोटर जन जागृति में मेले-त्योहारों का पूरा उपयोग करें। युवा और सेलिब्रिटी आइकन बनाकर हर वर्ग को अभियान से जोड़ें। उन्होंने सभी सहायक निर्वाचन अधिकारियों को चुनाव आयोग की सहायक है...