संदेश

मतदान फीसद बढ़ाने के लिए योजना पूर्वक करें प्रयास

चित्र
  मतदान फीसद बढ़ाने के लिए योजना पूर्वक करें प्रयास मंडी उपायुक्त अपूर्व देवगन ने सभी सहायक निर्वाचन अधिकारियों को अपने क्षेत्र में पहले के मुकाबले मतदान फीसद बढ़ाने के लिए विशेष योजना बना कर कार्य करने को कहा है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में जिन क्षेत्रों में जिले की मतदान औसत से कम वोटिंग हुई है, इसमें बढ़ोतरी के लिए व्यक्तिगत प्रयास करें। लीक से हट कर सोचें, नवाचार के साथ चुनाव के सफलतापूर्वक निष्पादन में सुगमता होगी। वे बीते कल लोकसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी तथा जिला स्तर के नोडल अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। बता दें, साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में मंडी जिला में 74.16 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था, वहीं विधानसभा निर्वाचन 2022 में जिले में 76.73 फीसदी मतदान हुआ था। उन्होंने कहा कि मतदान मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप गतिविधियों में नवाचार लाएं। वोटर जन जागृति में मेले-त्योहारों का पूरा उपयोग करें। युवा और सेलिब्रिटी आइकन बनाकर हर वर्ग को अभियान से जोड़ें।    उन्होंने सभी सहायक निर्वाचन अधिकारियों को चुनाव आयोग की सहायक है...

बालासुंदरी चैत्र नवरात्र मेला 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2024 तक अयोजित होगा-एल.आर.वर्मा

चित्र
  बालासुंदरी चैत्र नवरात्र मेला 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2024 तक अयोजित होगा-एल.आर.वर्मा नाहन उत्तर भारत का सुप्रसिद्ध बालासुंदरी चैत्र नवरात्र मेला त्रिलोकपुर इस बार 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2024 तक आयोजित किया जायेगा। मेले के आयोजनों से जुड़े विभिन्न प्रबंधों की समीक्षा को लेकर आज बुधवार को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल.आर. वर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।   अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने कहा कि मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जायेंगे वहीं पर श्रद्धालुओं को पेयजल, शौचालय और स्वास्थ्य सुविधायें भी उपलब्ध करवाई जायेंगी।   उन्होंने कहा कि मेले के प्रभावी प्रबंधन को लेकर मेला क्षेत्र को विभिन्न सेक्टरों में विभाजित किया जाएगा और प्रत्येक सेक्टर में ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी नियुक्त रहेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए होमगार्ड के जवानों की भी तैनाती रहेगी। ...

जिला रैड क्रास कुल्लू के अंतर्गत भुन्तर में संचालित एकीकृत नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्र में निःशुल्क मदद के लिए हेल्पलाइन नम्बर 01902 265265 पर सम्पर्क करें।

चित्र
  जिला रैड क्रास कुल्लू के अंतर्गत भुन्तर में संचालित एकीकृत नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्र में निःशुल्क मदद के लिए हेल्पलाइन नम्बर 01902 265265 पर सम्पर्क करें।  जिला रैड क्रास कुल्लू के अंतर्गत भुन्तर में संचालित एकीकृत नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्र द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खल्याणी में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें नशा निवारण के बारे में स्थानीय युवक-युवतियों व स्कूल के बच्चों को विभिन्न जानकारियां प्रदान की गई।डाo अपूर्वा ठाकुर ने कहा कि नशा एक बिमारी है इससे बचने के लिए इससे होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानना आवश्यक है।नशे के गिरफ्त में आये युवक -युवतियों का इलाज संभव है यदि समय रहते हुए उन्हें नशा निवारण केंद्र में लाया जाए तथा विभिन्न प्रकार के औषधियां एवं उपचार से उन्हें नशे की लत से बाहर निकाला जा सकता है। उन्होंने बताया कि नशा मुक्ति केन्द्र में इसके लिए डॉक्टरों की देखरेख में उचित परामर्श एवं दवाइयों के साथ-साथ मेडिटेशन, योगा, खेल एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नशे के व्यसनी महिलाओं को नशे की लत से बाहर निकाला जाता है।  पर...

अतिरिक्त व्यय पर्यवेक्षकों के लिए कार्यशाला आयोजित

चित्र
  अतिरिक्त व्यय पर्यवेक्षकों के लिए कार्यशाला आयोजित लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत पारदर्शी निर्वाचन सम्पन्न करवाने के उद्देश्य से आज यहां अतिरिक्त व्यय पर्यवेक्षकों को सी-विजिल तथा चुनाव जब्ती प्रबंधन प्रणाली ऐप के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने की। मनमोहन शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान प्रतिनियुक्त नोडल अधिकारी विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा किए गए व्यय की निगरानी, कानूनी प्रावधान, जब्त करने की प्रक्रिया तथा कार्यवाही के बारे में सजग होकर कार्य करें।   उन्होंने कहा कि चुनाव में पारदर्शिता बढ़ाने और प्रत्याशियों व उनके समर्थकों पर निगरानी रखने के लिए भारत के चुनाव आयोग द्वारा चुनावी जब्ती प्रबंधन प्रणाली (ईएसएमएस) ऐप चलाई गई है। उन्होंने कहा कि यह ऐप निर्धारित समयावधि में जब्ती की रिपोर्ट देने के लिए बनाई गई है। आदर्श आचार संहिता के दौरान उड़न दस्ता टीम व स्टेटिक निगरानी टीम द्वारा नकदी, मादक पदार्थ, हथियार इत्यादि की जब्ती का ...

सभी सर्विस प्रोवाईडर जिला के समस्त 589 मतदान केन्द्रों में नेटवर्क सुदृढ़ बनायें-सुमित खिमटा

चित्र
  सभी सर्विस प्रोवाईडर जिला के समस्त 589 मतदान केन्द्रों में नेटवर्क सुदृढ़ बनायें-सुमित खिमटा सिरमौर जिला में मोबाईल नेटवर्क की दृष्टि से 21 मतदान केन्द्र शैडो जोन में शामिल नाहन उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने विभिन्न दूरसंचार नेटवर्क जिसमें बीएसएनएल, जिओ और एयरटेल आदि संस्थान शमिल है से आग्रह किया है कि आगामी लोकसभ चुनाव-2024 के दृष्टिगत सभी सर्विस प्रोवाईडर जिला के समस्त 589 मतदान केन्द्रों में संचार नेटवर्क को सुदृढ़ बनाना सुनिश्चित बनायें। उन्होंने कहा कि जिला में 21 मतदान केन्द्रों में दूरसंचार नेटवर्क कमजोर होने के दृष्टिगत शैडो जोन घोषित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा नाहन में लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत दूरसंचार कंपनियों बीएसएनएल, जियो और ऐयरटेल आदि कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। सुमित खिमटा ने कहा जिला के 21 शैडो जोन वाले मतदान केन्द्रों में दूरसंचार कंपनियां विशेष फोकस करें और समय पर यहां मोबाईल नेटवर्क की सुविधा सुनिश्चित बनायें। उन्होंने कहा कि जिन शैडो जोन में नेटवर्क सुचारू कार्य नहीं...

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियों से बढ़ाया जायेगा मतदान प्रतिशत-गौरव महाजन

चित्र
  सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियों से बढ़ाया जायेगा मतदान प्रतिशत-गौरव महाजन पदमश्री विद्यानंद सरैक होंगे सिरमौर के जिला आईकन नाहन सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियों ( सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता) के माध्यम से मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन और निर्वाचन विभाग ने अपनी तैयारी आरम्भ कर दी है। भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव-2024 में इस बार न्यूनतम 75 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जिला भर में स्वीप गतिविधियों के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। सहायक आयुक्त गौरव महाजन ने आज बुधवार को नाहन में स्वीप कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी प्रदान की। गौरव महाजन ने कहा कि लोकंत्रत में एक-एक वोट अमूल्य है और इसी सोच के साथ हमें मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदान के लिए जारूगक करना है। उन्होंने स्वीप के सभी सदस्यों से आग्रह किया कि सभी विभाग मतदान प्रतिशत बढ़ाने के साथ ही नये पात्र युवाओं को अपना नाम मतदाता सूची में पंजीकरण के लिए प्रेरित करें।   उन्होंने कहा कि प्रथम अप्रैल 2024 को 18 वर्ष की ...

क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस विधायकों की सदस्यता को लेकर सुनवाई अभी जारी

चित्र
  क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस विधायकों की सदस्यता को लेकर सुनवाई अभी जारी पहले चरण की सुनवाई में बागी विधायकों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यपाल जैन ने रखा पक्ष नियमों के मुताबिक बागी विधायकों पर नहीं लगेगा दल बदल कानून : सत्यपाल जैन नियमों के मुताबिक लगभग 6 क्लॉज के साथ भेजना होता है नोटिस रिप्लाई के लिए मिलता है एक हफ्ते का समय : सत्यपाल जैन सत्यपाल जैन ने कहा कि उन्होंने नियमों के मुताबिक मिलने वाला समय मांगा है इसको लेकर अब विधानसभा की कार्यवाही के बाद पुनः सुनवाई होगी 2:00 बजे फिर शुरू हुई सदन की कार्यवाही

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: