विस के शीतकालीन सत्र की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
विस के शीतकालीन सत्र की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित डीसी ने विभागीय अधिकारियों को दिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश धर्मशाला : उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने धर्मशाला मंें होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए उचित प्रबंधों और व्यवस्थाओं को लेकर आज शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में जिला प्रशासन और सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार, अतिरिक्त पुलिस वीर बहादुर, एडीएम डा हरीश गज्जू, सहायक आयुक्त सुभाष गौतम, एसडीएम धर्मशाला संजीव भोट सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने बताया कि इस वर्ष धर्मशाला में विधानसभा के शीतकालीन सत्र 18 दिसंबर से 21 दिसंबर तक प्रस्तावित है। इसी के दृष्टिगत सभी विभाग विधानसभा सत्र के सफल संचालन हेतु अपनी जिम्मेदरियां सुनिश्चित कर समय से अपनी तैयारियां पूरी कर लें। बैठक में विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम और विधानसभा सदस्यों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के ठहरने, यातायात प्रबंधन, पेयजल एवं बिजली आपूर्ति, खानपान, स्वास्थ्य और स्वच्छता व्यवस्था सहि...