संदेश

विस के शीतकालीन सत्र की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

चित्र
विस के शीतकालीन सत्र की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित डीसी ने विभागीय अधिकारियों को दिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश धर्मशाला : उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने धर्मशाला मंें होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए उचित प्रबंधों और व्यवस्थाओं को लेकर आज शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में जिला प्रशासन और सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार, अतिरिक्त पुलिस वीर बहादुर, एडीएम डा हरीश गज्जू, सहायक आयुक्त सुभाष गौतम, एसडीएम धर्मशाला संजीव भोट सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।  उपायुक्त ने बताया कि इस वर्ष धर्मशाला में विधानसभा के शीतकालीन सत्र 18 दिसंबर से 21 दिसंबर तक प्रस्तावित है। इसी के दृष्टिगत सभी विभाग विधानसभा सत्र के सफल संचालन हेतु अपनी जिम्मेदरियां सुनिश्चित कर समय से अपनी तैयारियां पूरी कर लें।  बैठक में विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम और विधानसभा सदस्यों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के ठहरने, यातायात प्रबंधन, पेयजल एवं बिजली आपूर्ति, खानपान, स्वास्थ्य और स्वच्छता व्यवस्था सहि...

अपना विद्यालय - द स्कूल अडॉप्शन कार्यक्रम में जिला के 47 स्कूल चयनित

चित्र
अपना विद्यालय - द स्कूल अडॉप्शन कार्यक्रम में जिला के 47 स्कूल चयनित ऊना : राज्य सरकार के अपना विद्यालय-हिमाचल स्कूल अडॉप्शन कार्यक्रम के पहले चरण में ऊना जिला के 47 स्कूलों का चयन किया गया है। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि जिला के सभी सरकारी अधिकारी चयनित किए गए सरकारी स्कूलों में जाकर बच्चों से संवाद करेंगे और अपनी विशेषज्ञता के विषय की कक्षाएं लेंगे तथा बच्चों का मार्गदर्शन करेंगे। साथ ही वे स्कूल के सर्वांगीण विकास और गुणात्मक शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में सहयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत आगे भी इसका दायरा बढ़ाकर अन्य अधिकारियों एवं स्कूलों को भी इसमें जोड़ा जाएगा। ये स्कूल हुए चयनित हिमाचल स्कूल अडॉप्शन कार्यक्रम के तहत पहले चरण में रावमापा(छात्रा) ऊना, रावमापा बहडाला, रावमापा(बाल) ऊना, रावमापा दुलैहड़, रावमापा बढे़ड़ा राजपूतां, रावमापा धुंदला, रावमापा थानाकलां, रावमापा बसदेहड़ा, रावमापा देहलां, रावमापा हरोली, रावमापा घनारी, रावमापा रायपुर सहोड़ां, रावमापा संतोषगढ़(गर्ल्ज), रावमापा ललड़ी, रावमापा अम्ब, रावमापा बसाल, रावमापा अम्बोटा, रावमापा पंडोगा, रावमापा सलोह, राव...

आंगनवाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण करें सीडीपीओ : उपायुक्त

चित्र
आंगनवाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण करें सीडीपीओ : उपायुक्त केंद्रों में बच्चों के साथ बैठकर भोजन और संवाद करें जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं समीक्षा बैठक आयोजित शिमला : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं समीक्षा बैठक बचत भवन में शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त अनुपम कश्यप ने की। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के साथ संवाद को बढ़ाए और उनके साथ बैठकर खाना खाए। केंद्रों में होने वाली दैनिक गतिविधियों का औचक निरीक्षण समय-समय पर करें और बच्चों से केंद्र में होने वाली गतिविधियों के बारे में फ़ीडबैक लें। उपायुक्त ने सभी सीडीपीओ को निर्देश दिए कि हर आगंनवाड़ी केंद्र की डिजिटल बुक बनाई जाए। इसमें केंद्र के बच्चों का सामूहिक चित्र, दैनिक गतिविधियों के बारे में और केंद्र में काम करने वाले आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व हेल्पर की फोटो भी संग्लित करें। सभी सीडीपीओ अपने-अपने अधिकारक्षेत्र में आने वाले आंगनवाड़ी केंद्रों में गुणवत्ता को बढ़ावा देने के लिए फील्ड में सक्रियता बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र में आने वाले बच्चों क...

डॉ. शांडिल 30 नवम्बर को सोलन विधानसभा क्षेत्र में

चित्र
डॉ. शांडिल 30 नवम्बर को सोलन विधानसभा क्षेत्र में सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 30 नवम्बर, 2024 को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे।  डॉ. शांडिल 30 नवम्बर, 2024 को प्रातः 10.00 बजे कण्डाघाट स्थित नागरिक अस्पताल के निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री तदोपरांत प्रातः 11.30 बजे राजकीय महिला पॉलीटेकनिक संस्थान में आयोजित 26वीं हिमाचल प्रदेश अंतर-पॉलीटेकनिक महिला स्पोर्ट्स मीट में मुख्यातिथि होंगे।

युवा प्राचीन संस्कृति के संरक्षण में निभा सकते हैं महत्वपूर्ण भूमिका : रोहित ठाकुर

चित्र
  युवा प्राचीन संस्कृति के संरक्षण में निभा सकते हैं महत्वपूर्ण भूमिका : रोहित ठाकुर शिमला : हिमाचल प्रदेश को देव भूमि के नाम से जाना जाता है, यहां पर सभी देवी-देवताओं के मंदिर हैं। जिला शिमला के जुब्बल-कोटखाई एवं रोहड़ू विधानसभा क्षेत्रों में महासू देवता को आराध्य देव के रूप में जाना जाता है।  यह बात शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज ग्राम पंचायत पुजारली-3 के गांव फरोग़ एवं ग्राम पंचायत रतनाड़ी के थोड़ मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रमों में कही।  उन्होंने कहा कि आज के युग में भी पारंपरिक रीति रिवाजों एवं वाद्य यंत्रों के साथ मन्दिरों के धार्मिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं।  इसके लिए उन्होंने क्षेत्र वासियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज के युवा हमारी प्राचीन समृद्ध संस्कृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।  शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि फरोग़ के महाशु मंदिर के साथ लगते पांच गांव खलावण, वटाड़ा, फरोग़, पुजारली -3 तथा दराल के लोगों के सहयोग से मन्दिर का निर्माण किया गया है, तथा श्री डोम देवता शरमला के नवनिर्मित मन्दिर के साथ लगते चार गा...

पंचायती राज मंत्री 30 नवंबर को जुन्गा स्कूल के वार्षिक समारोह में होंगे मुख्यातिथि

चित्र
  पंचायती राज मंत्री 30 नवंबर को जुन्गा स्कूल के वार्षिक समारोह में होंगे मुख्यातिथि शिमला : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह 30 नवंबर, 2024 को जुंगा के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।  उन्होंने बताया कि पंचायती राज मंत्री दोपहर 12.30 बजे राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुन्गा के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।

इतिहास बेहतर भविष्य की नींव : संजय अवस्थी

चित्र
इतिहास बेहतर भविष्य की नींव : संजय अवस्थी रा.व.मा.पा. बथालंग के निर्माण कार्य पर व्यय किए जा रहे 3.51 करोड़ रुपए सोलन : अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि इतिहास बेहतर भविष्य की नींव है और छात्रों को इतिहास से सीख लेनी चाहिए। संजय अवस्थी आज सोलन ज़िला के अर्की उपण्डल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बथालंग के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। संजय अवस्थी ने कहा कि भारत ने प्राचीन समय से ही विविध संस्कृतियों को समीप से देखा है और इनकी जानकारी सदैव बेहतर भविष्य के निर्माण में सहायक सिद्ध हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास से ली गई सीख बेहतर मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि अपनी संस्कृति और संस्कारों की जानकारी के साथ देश व प्रदेश के इतिहास को भी आत्मसात करें।  उन्होंने कहा कि भारत विश्व में प्राचीन काल से ही अपने ज्ञान एवं मूल्य आधारित शिक्षा के लिए विख्यात रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रों को अपने ज्ञान और मूल्यों को सदैव स्मरण रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य युवाओं का समग्र विकास सुनिश्चित बनाना है...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: