संदेश

मलाहड़ी के एक गांव के रास्ते की दुर्दशा, प्रशासन से की अपील

चित्र
मलाहड़ी के एक गांव के रास्ते की दुर्दशा, प्रशासन से की अपील  फतेहपुर (वलजीत ठाकुर):-  आपको बता दें विधानसभा इंदौरा के तहत पड़ती पंचायत मलाहड़ी के एक गाँव के रास्ते की दुर्दशा व्यान करता वीडियो शुक्रवार करीब 11 बजे से सोशल मिडिया पर खूब बायरल हो रहा है. बायरल हुए वीडियो में एक शख्स कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि उक्त गाँव में अगर कोई बीमार पड़ जाए तो उसे चारपाई पर उठाकर सड़क तक पहुंचाना पड़ता है. साथ ही कहा ग्रामीण खुद के पैसो से मशीन लगाकर रास्ता बनबाते हैं लेकिन बारिश में रास्ता दलदल में तब्दील हो जाता  है. उन्होने शासन व प्रशासन से उक्त रास्ते की स्थिति सुधारने को अपील भी की है.

विधायक राकेश जम्बाल के पिता का हाल जानने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर और इंद्र सिंह गांधी

चित्र
विधायक राकेश जम्बाल के पिता का हाल जानने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर और इंद्र सिंह गांधी  मंडी(बल्ह)अजय सूर्या:-   नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन सुन्दर नगर के विधायक के पिता एवं वहां उपचाराधीन अन्य मरीजों का हाल जानने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर के साथ बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी। बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज माननीय पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष श्री जयराम ठाकुर जी के साथ नेरचौक मेडिकल कॉलेज पहुंच कर सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल जी के आदरणीय पिता जी एवं वहां भर्ती अन्य मरीजों का कुशल क्षेम जाना।  उन्होंने कहा कि मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी को शीघ्र अतिशीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या का किया शुभारम्भ

चित्र
मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या का किया शुभारम्भ मंडी:- मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार सायं दीप प्रज्ज्वलित कर अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव-2025 की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन मंडी ने मुख्यमंत्री को धर्मपुर के रेशम से बनी शॉल, हिमाचली टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। पहली सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण सूफी गायक लखविंदर वडाली रहे, जबकि इंडिया आइडल फेम नेहा दीक्षित ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अन्य कलाकारों ने भी कार्यक्रम के दौरान दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम में श्रीलंका से आए कलाकारों ने भी अपनी मनभावन प्रस्तुतियां दीं। वीरवार प्रातः से ही मंडी में लगातार हो रही बूंदाबांदी के बावजूद पहली सांस्कृतिक संध्या में दर्शक खासे उत्साहित नजर आए। विधायक चंद्रशेखर और सुरेश कुमार, पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह और प्रकाश चौधरी, एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि और ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र प...

शादी के चार दिन पहले पिता व चचेरे भाई ने माथे, गले, आंख और नाक में दागी गोलियां

चित्र
शादी के चार दिन पहले पिता व चचेरे भाई ने माथे, गले, आंख और नाक में दागी गोलियां मध्यप्रदेश(ग्वालियार):- अपनी हत्या से कुछ देर पहले ही तनु ने एक वीडियो रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर डाला था। इसमें उसने आरोप लगाया था कि उसका परिवार उसकी मर्जी के खिलाफ उसकी शादी करा रहा है। 52 सेकेंड के इस वीडियो में उसने अपने पिता महेश और परिवार के अन्य लोगों पर आरोप लगाया था और अपनी जान को खतरा बताया था। यह घटना मध्यप्रदेश के ग्वालियर की है। आपको बता दें कि वीडियो में तनु ने कहा, "मैं विक्की से शादी करना चाहती हूं। पहले मेरा परिवार इसके लिए मान गया था लेकिन बाद में उन्होंने मना कर दिया। वो मुझे रोज पीटेते हैं और जान से मार देने की धमकी देते हैं। अगर मुझे कुछ भी होता है तो इसके लिए मेरा परिवार जिम्मेदार है।"  तनु ने वीडियो में जिस भिकम विक्की मवई का जिक्र किया है वो उत्तर प्रदेश के आगरा में रहता है और तनु के साथ पिछले 6 साल से रिलेशनशिप में था। वीडियो वायरल होने के बाद, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी तनु के घर पहुंचे और विवाद करने वाले पक्षों के बीच समझौता कराया। मामले को...

मेजर जनरल जेएस चीमा ने किया एनसीसी ग्रुप मुख्यालय शिमला का दौरा

चित्र
मेजर जनरल जेएस चीमा ने किया एनसीसी ग्रुप मुख्यालय शिमला का दौरा शिमला:- पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के एनसीसी निदेशालय के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) मेजर जनरल जेएस चीमा ने शिमला में एनसीसी ग्रुप मुख्यालय का दौरा किया। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और भारतीय सैन्य अकादमी के एक प्रतिष्ठित पूर्व छात्र, मेजर जनरल चीमा ने पहले बांग्लादेश में सैन्य अताशे और माउंटेन स्ट्राइक कोर में एक आर्टिलरी डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग सहित प्रतिष्ठित पदों पर कार्य किया है। एनसीसी परिसर में पहुंचने पर, शिमला के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर रोवेन ने मेजर जनरल चीमा का गर्मजोशी से स्वागत किया। शिमला ग्रुप एनसीसी इकाइयों के सभी कमांडिंग अधिकारियों की उपस्थिति में ग्रुप कमांडर द्वारा एडीजी को एनसीसी की विभिन्न गतिविधियों और चुनौतियों के बारे में जानकारी दी गई। यात्रा के दौरान, मेजर जनरल चीमा ने अधिकारियों, स्थायी प्रशिक्षक कर्मचारियों, एसोसिएट एनसीसी अधिकारियों और नागरिक कर्मचारियों के समर्पण और केंद्रित प्रयासों की सराहना की।  उन्होंने उच्च मानकों को बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया और सभी को एनसीसी क...

Kullu: नेपाल निवासी से 426 ग्राम चरस बरामद

चित्र
Kullu: नेपाल निवासी से 426 ग्राम चरस बरामद कुल्लू:-   पुलिस थाना कुल्लू में मादक पदार्थ अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग सख्यां 50/25 पंजीकृत हुआ था जिसमें पुलिस टीम ने छनेट में नाकाबंदी के दौरान पंकज कुमार व ललित कुमार के कब्जा से 264 ग्राम चरस बरामद की थी।  उक्त अभियोग मे अन्वेषण के दौरान उच्च पुलिस अधिकारियों के कुशल नेतृत्व एवं दिशा निर्देशो के परिणामस्वरुप पुलिस टीम के द्वारा अभियोग में मादक पदार्थ की खरीद- फरोख्त में संलिप्त एक अन्य आरोपी खगेन्द्र बम (38 बर्ष) पुत्र श्री काल बहादुर बम निवासी नेपाल को दिनांक 27.02.2025 को मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 29 के तहत कालगा से गिरफतार किया है तथा उसके कब्जा से 426 ग्राम चरस भी बरामद की गई है। अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है।

न्यू प्रेम बस पर अचानक गिरे पत्थर, बस पलटी

चित्र
न्यू प्रेम बस पर अचानक गिरे पत्थर, बस पलटी मंडी:- आज सुबह 6.50 बजे एक निजी बस नम्बर HP63D-5511 ( न्यू प्रेम) जो मनाली से पठानकोट जा रही थी जिसमें चालक तथा परिचालक के अलावा 02 अन्य व्यक्ति सवार थे ।  मनाली से आते हुए जब यह बस बनाला के पास पहुंची तो पहाड़ी से अचानक पत्थर बस पर गिरे जिस कारण बस पलट गई तथा बस मे सवार चालक जसबंत सिंह व परिचालक अंकुश को चोटें आई हैं । जिन्हें उपचार हेतू CHC नगवांई ले जाया गया है । मामले की जांच की जा रही है ।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: