संदेश

सीटू की जिला कमेटी की बैठक संपन्न, मजदूर-किसान आंदोलनों की रूपरेखा तय

चित्र
  सीटू की जिला कमेटी की बैठक संपन्न, मजदूर-किसान आंदोलनों की रूपरेखा तय मंडी : अजय सूर्या /  सीटू जिला कमेटी की बैठक ताराचंद भवन में जिला उपाध्यक्ष गुरदास वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में रेहड़ी-फड़ी, आंगनबाड़ी, मिड-डे मील, 102-108 एंबुलेंस, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तथा सफाई मजदूर यूनियनों से जुड़े जिला कमेटी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में सीटू के राज्य महासचिव प्रेम गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार पर स्कीम वर्करों तथा मनरेगा मजदूरों के शोषण का आरोप लगाया गया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 44 श्रम कानूनों की जगह चार श्रम संहिताएं लागू किए जाने से मजदूरों के अधिकार प्रभावित होंगे और उनका शोषण बढ़ेगा। साथ ही मनरेगा की जगह लाई गई नई योजना को ग्रामीण मजदूरों के हितों के विपरीत बताते हुए रोजगार के अवसर घटने पर चिंता व्यक्त की गई। बैठक में आगामी आंदोलनों की रणनीति भी तय की गई। निर्णय लिया गया कि 25 जुलाई को शिमला में आयोजित प्रदेश स्तरीय किसान-मजदूर अधिवेशन में मंडी जिला से बड़ी संख्या में मजदूर और किसान भाग लेंगे...

सीडीपीओ हर महीने करेंगे सुखाश्रय योजना के तहत बनने वाले निर्माणाधीन आवासों का  निरीक्षण जब तक आवास कार्य समाप्त नहीं होता हर तीन महीने बाद रिपोर्ट मौके पर जाकर देंगे सीडीपीओ

चित्र
  सीडीपीओ हर महीने करेंगे सुखाश्रय योजना के तहत बनने वाले निर्माणाधीन आवासों का  निरीक्षण  जब तक आवास कार्य समाप्त नहीं होता हर तीन महीने बाद रिपोर्ट मौके पर जाकर देंगे सीडीपीओ मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत जिला शिमला में बन रहे लाभार्थियों के आवास कार्यो की समीक्षा उपायुक्त अनुपम कश्यप ने आज शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की।  उन्होंने कहा कि जिला के सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी ( सीडीपीओ ) घर का निर्माण कार्य पूर्ण होने तक हर तीन महीने बाद लाभार्थी के निर्माणाधीन घर का निरीक्षण करेंगे।  जब तक उक्त घर का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता है। हर सीडीपीओ को महीने में एक लाभार्थी के निर्माणाधीन कार्य की फील्ड रिपोर्ट स्वयं लेनी होगी। इसके अलावा अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी लाभार्थियों की रिपोर्ट फील्ड स्टाफ निरंतर लेते रहें। सीडीपीओ निर्धारित समय पर घर बनाने का कार्य सुनिश्चित करेंगे और हर महीने एक घर का निरीक्षण करना अनिवार्य होगा।    उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के माध्यम से बे...

जनगणना-2027 के प्रथम चरण की प्रगति की समीक्षा, 15 जुलाई तक हाउस लिस्टिंग कार्य पूर्ण करने के निर्देश

चित्र
  जनगणना-2027 के प्रथम चरण की प्रगति की समीक्षा, 15 जुलाई तक हाउस लिस्टिंग कार्य पूर्ण करने के निर्देश जनगणना-2027 के प्रथम चरण (हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग सेंसस) के तहत जिला शिमला में कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए प्रधान जनगणना अधिकारी द्वारा चार्ज अधिकारियों (Charge Officers) की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त अनुपम कश्यप ने की। बैठक में बताया गया कि हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) का कार्य 11 जुलाई, 2026 तक पूरा किया जाना है, जबकि प्राप्त आंकड़ों की जांच (Checking), परीक्षण (Scrutiny) एवं सत्यापन (Validation) का कार्य 15 जुलाई, 2026 तक पूर्ण किया जाएगा। सभी चार्ज अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि को समय रहते ठीक करें। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि जनगणना के प्रथम चरण में एकत्र किए जा रहे आंकड़ों की गुणवत्ता, शुद्धता, गोपनीयता एवं डेटा सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया है और अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी आंकड़े निर्धारित दिशा-निर्देशों...

महाविद्यालय  नूरपुर मे आज  समान अवसर  प्रकोष्ठ   ने मनाया विश्व जनसंख्या दिवस 

चित्र
 महाविद्यालय  नूरपुर मे आज  समान अवसर  प्रकोष्ठ   ने मनाया विश्व जनसंख्या दिवस               नूरपुर:-(विनय महाजन)                                          राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर के  ‘समान अवसर प्रकोष्ठ '  ने आज 11 जुलाई 2026 को महाविद्यालय के 100 छात्रों की भागीदारी के साथ  'विश्व जनसंख्या दिवस 2026' मनाया। यह कार्यक्रम राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर के प्रिंसिपल अनिल ठाकुर के निर्देश पर मनाया गया l इस साल का विषय है 'युवाओं की उम्मीदों और आकांक्षाओं को साकार करना - आज और भविष्य के लिए'। प्रकोष्ठ ने बढ़ती जनसंख्या और खत्म होते प्राकृतिक संसाधनों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए छात्रों के बीच पोस्टर मेकिंग और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विज्ञान स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्राएं सुप्रिया और महक शर्मा क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर रहीं। इस मौके पर वनस्पति...

60 करोड़ से होगा कालाअम्ब औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत समस्याओं का निराकरण- उद्योग मंत्री

चित्र
  60 करोड़ से होगा कालाअम्ब औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत समस्याओं का निराकरण- उद्योग मंत्री नाहन ।  उद्योग, संसदीय मामले तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शुक्रवार सांय कालाअम्ब  में चैम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रिज के पदाधिकारियो के साथ बैठक की अध्यक्षता की इस दौरान विधायक नाहन अजय सोलंकी भी उनके साथ बैठक में मौजूद रहे। इस अवसर पर उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने , निवेश आकर्षित करने तथा संतुलित औद्योगिक विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है, तथा उद्योगपतियों को आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का वातावरण उद्योग स्थापित करने के लिए अनुकुल है और उद्योग प्रदेश की आर्थिकी में महत्वपूर्ण योगदान देते है। उन्होेंने कहा कि कालाअम्ब औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत समस्या के निराकरण के लिए 25 करोड़ की लागत से जोहड़ों सब स्टेशन की क्षमता को 31.5 एमवीए से बढ़ाकर 63 एमवीए किया जा रहा है। मोगीनंद तथा खैरी में 33 x 11 केवी के दो सब स्टेशन स्थापित किए जा रहे है जिनकी क्षमता 40 एमवीए होगी इन पर 24 करोड़...

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देहरी नगर इकाई द्वारा विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य पर संगोष्ठी का आयोजन

चित्र
 *अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देहरी नगर इकाई द्वारा विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य पर संगोष्ठी का आयोजन*  नूरपुर:-(विनय महाजन) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) देहरी नगर इकाई द्वारा विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य पर एक विचार सगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में वैद्य प्रकाश शर्मा जी उपस्थित रहे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में एबीवीपी के राष्ट्रीय सोशल मीडिया सह-संयोजक अभिषेक तानवाल जी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।मुख्य वक्ता अभिषेक जी  ने कहा कि विद्यार्थी केवल अपने भविष्य के निर्माता ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति हैं। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित, सामाजिक उत्तरदायित्व, चरित्र निर्माण और सकारात्मक नेतृत्व के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक एवं राष्ट्रीय विषयों के प्रति सजग रहने का भी आग्रह किया।मुख्य अतिथि वैद्य प्रकाश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि अनुशासन, संस्कार और राष्ट्रभक्ति ही एक आदर्श विद्यार्थी की पहचान हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति स...

ज्वाली थाना क्षेत्र में लापता युवक का शव बरामद, पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच

चित्र
  ज्वाली थाना क्षेत्र में लापता युवक का शव बरामद, पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच  नूरपुर : विनय महाजन /  जिला पुलिस नूरपुर के अंतर्गत ज्वाली पुलिस स्टेशन में 08 जुलाई 2026 को नीलम कुमारी पत्नी मालिकियत सिंह, निवासी गांव समलोटा जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश द्वारा अपने पुत्र साहिल मनहास के 07 जुलाई 2026 की शाम से लापता होने संबंधी शिकायत दर्ज करवाई गई थी।इसी शिकायत के आधार पर थाना ज्वाली में एफआईआर संख्या 123/2026 दिनांक 08/07/26 अधीन धारा 140(3) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू की गई। यह जानकारी जिला पुलिस नूरपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीसीए वर्मा नूरपुर में एक प्रेस नोट में देते हुए बताया कि आज प्रातः लगभग 9:04 बजे पुलिस चौकी नगरोटा सूरियां से सूचना प्राप्त हुई कि गांव देहरी में सड़क के नीचे स्थित एक जर्जर शेड में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही थाना ज्वाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा जिला फॉरेंसिक यूनिट नूरपुर को भी मौके पर बुलाया गया।मौके पर मृतक की पहचान साहिल मनहास के रूप में हुई। फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का वैज्ञानिक...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: