वन्य जीवों के संरक्षण का संदेश लेकर धमेटा में दौड़े युवा, अनुज ठाकुर ने हासिल किया प्रथम स्थान
वन्य जीवों के संरक्षण का संदेश लेकर धमेटा में दौड़े युवा, अनुज ठाकुर ने हासिल किया प्रथम स्थान Fatehpur Baljeet Thakur वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से वन्य प्राणी विभाग की ओर से धमेटा में पांच किलोमीटर मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन में क्षेत्र के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए वन्य जीवों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संदेश दिया। मिनी मैराथन में कुल 63 युवाओं ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने पांच किलोमीटर की दौड़ पूरी कर वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। प्रतियोगिता में घोली निवासी अनुज ठाकुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं खटियाड़ निवासी अंकु चौधरी ने द्वितीय तथा जगनोली निवासी अभिषेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर वन्य प्राणी विभाग के अधिकारियों ने कहा कि वन्य जीव प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इनके संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को जागरूक होना जरूरी है। युवाओं को ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों से जोड़ने का उद्देश्य उनमें पर्यावरण एवं वन्य जीवों के प्रति जिम्मेदारी की भावना पैदा करना...