हरियाली तीज का त्योहार 19 अगस्त श्रावस मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाएगा

हरियाली तीज का त्योहार 19 अगस्त श्रावस मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाएगा


हरियाली तीज का त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा. हिंदू पंचांग के मुताबिक यह व्रत श्रावस मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है. खास बात ये है कि इस साल हरियाली तीज पर खास संयोग बन रहा है।तीज के मौके पर सिद्धि योग, त्रिग्रही योग और बुद्धादित्य योग बन रहा है. इस मौके पर जो भी पूरी श्रद्धा और भक्ति से भगवान शिव और माता पार्वती को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखेगा उसको करियर में तरक्की मिलेगी और धन लाभ भी होगा. दरअसल इस दिन शुक्र, मंगल और चंद्रमा, कन्या राशि में त्रिग्रही योग बनाएगा साथ ही बुध और सूर्य मिलकर सिंह राशि में बुधादित्य योग का निर्माण करेंगे.ये संयोग हरियाली तीज के व्रतियों के लिए बहुत ही शुभ माना जा रहा है.इस साल हरियाली तीज पर शिव-गौरी से न सिर्फ अखंड सौभाग्य का वरदान मिलेगा बल्कि धन भी बरसेगा।

महिलाओं को इस दिन हरे रंग के कपड़े और सोलह श्रृंगार करना चाहिए और निर्जला व्रत रखना चाहिए. इस दिन भगवान शिव का अभिषेक दूध से किया जाता है इसीलिए व्रत में दूध नहीं पीना चाहिए. सुहागिनों को भूलकर भी हरियाली तीज पर काले या सफेद कपडे़ नहीं पहनने चाहिए।

उत्तर भारत में इस त्योहार को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है.सुहागिनें अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना करते हुए व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार करके शिव-गौरा को पूजती हैं.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग