संदेश

‌देश लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

PM मोदी जनजातीय गौरव दिवस मनाने के लिए आऐंगे बिहार

चित्र
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जनजातीय गौरव दिवस मनाने के लिए बिहार के जमुई पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर लगभग सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष समारोह की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी पूर्वाह्न करीब 11 बजे बिरसा मुंडा के सम्मान में एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट का अनावरण करेंगे। वह जनजातीय समुदायों के उत्थान और क्षेत्र के ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे में सुधार के उद्देश्य से 6,640 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान (पीएम-जनमन) के तहत निर्मित 11,000 आवासों के गृह प्रवेश में शामिल होंगे। वह आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए पीएम-जनमन के तहत शुरू की गई 23 मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (डीएजेगुआ) के तहत अतिरिक्त 30 एमएमयू का भी उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान जनजातीय क्षेत्रों में संपर्क सुधारने के लिए 500 किलोमीट...

महिला ने फंदा लगाकर की इह लीला समाप्त

चित्र
महिला ने फंदा लगाकर की इह लीला समाप्त  पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस को अपराह्न 1:25 पर घटना की सूचना मिली थी।उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचे दल ने एक महिला को अपने सर्वेंट क्वार्टर में फंदे से लटका हुआ पाया।अधिकारी ने बताया कि मृतका की पहचान कमला (32) के रूप में हुई, जो नेपाल के लामडाडा की रहने वाली थी। पुलिस के मुताबिक, कमला पिछले 17 वर्षों से सर्वोदय एन्क्लेव के मकान संख्या बी-62 के सर्वेंट क्वार्टर में अपने पति और दो बच्चों के साथ रह रही थी, जिसमें 14 साल की एक लड़की और आठ साल का एक लड़का शामिल है। अधिकारी ने बताया कि घटना के समय बच्चे स्कूल गए हुए थे और उसका पति बैंक गया हुआ था। पुलिस ने बताया कि महिला अवसाद से ग्रस्त थी और पिछले आठ वर्षों से उसका इलाज जारी था।अधिकारी ने बताया कि महिला के शरीर पर किसी बाहरी चोट का कोई निशान नहीं था और उसके शव को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) शवगृह ले जाया गया है।पुलिस ने बताया कि आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारपा 174 के तहत पूछताछ की जा रही है।

हरियाली तीज का त्योहार 19 अगस्त श्रावस मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाएगा

चित्र
हरियाली तीज का त्योहार 19 अगस्त श्रावस मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाएगा हरियाली तीज का त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा. हिंदू पंचांग के मुताबिक यह व्रत श्रावस मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है. खास बात ये है कि इस साल हरियाली तीज पर खास संयोग बन रहा है।तीज के मौके पर सिद्धि योग, त्रिग्रही योग और बुद्धादित्य योग बन रहा है. इस मौके पर जो भी पूरी श्रद्धा और भक्ति से भगवान शिव और माता पार्वती को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखेगा उसको करियर में तरक्की मिलेगी और धन लाभ भी होगा. दरअसल इस दिन शुक्र, मंगल और चंद्रमा, कन्या राशि में त्रिग्रही योग बनाएगा साथ ही बुध और सूर्य मिलकर सिंह राशि में बुधादित्य योग का निर्माण करेंगे.ये संयोग हरियाली तीज के व्रतियों के लिए बहुत ही शुभ माना जा रहा है.इस साल हरियाली तीज पर शिव-गौरी से न सिर्फ अखंड सौभाग्य का वरदान मिलेगा बल्कि धन भी बरसेगा। महिलाओं को इस दिन हरे रंग के कपड़े और सोलह श्रृंगार करना चाहिए और निर्जला व्रत रखना चाहिए. इस दिन भगवान शिव का अभिषेक दूध से किया जाता है इसीलिए व्रत में दूध नहीं पीना चाहिए. सुहागिनों क...

चंडीगढ़ पुलिस में तैनात सब इंस्पेक्टर ने पत्नी की बेबफाई से की जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या

चित्र
चंडीगढ़ पुलिस में तैनात सब इंस्पेक्टर ने पत्नी की बेबफाई से की जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें राकेश ने लिखा है कि उसकी लाश के पास उसकी पत्नी संतोष व ताऊ के बेटे रमेश को नहीं आने देना। सुसाइड नोट में राकेश कुमार ने लिखा है कि उसकी पत्नी संतोष और ताऊ के बेटे रमेश में अवैध संबंध थे और दोनों को रंगे हाथों भी पकड़ा था। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव वारिसों को सौंप दिया है। राजीव कुमार निवासी गांव भठ्ठ जिला सोनीपत ने बताया कि उसका छोटा भाई राकेश कुमार साल 1991 में चंडीगढ़ पुलिस में सिपाही के तौर पर भर्ती हुआ था और अब वह सेक्टर 26 पुलिस लाइन चंडीगढ़ में बतौर एसआई तैनात था। राकेश की शादी साल 1996 में संतोष कुमारी निवासी गांव मांडी जिला पानीपत के साथ हुई थी। दोनों का एक बेटा साहिल इस समय कनाडा में है, जबकि दूसरा बेटा कर्ण मां संतोष के साथ हैदरपुर दिल्ली रह रहा है। करीब दस सालों से राकेश का विवाद संतोष के साथ चल रहा है। संतोष ने कोर्ट के माध्यम से राकेश कुमार के ऊपर खर्चे का दावा डालकर खर्च ले रही है, जबकि दोनों अलग-अलग रहते हैं। उन्होंने बता...

जेसीबी मशीन की मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकाला

चित्र
जेसीबी मशीन की मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकाला   बिजनौर में भागूवाला की कोटावाली नदी का जलस्तर काफी ज्यादा बढ़ गया है। यह नदी अपने पूरे उफान पर है। इस बीच नजीबाबाद से हरिद्वार जा रही रूपहडिया डिपो की बस नदी के तेज बहाव में फंस गई।   नदी में बस फंसने के बाद यात्रियों चीख-पुकार मच गई। पानी के तेज बहाव चलते प्रशासन को बचाव कार्य में काफी दिक्कत आई। नदी में फंसी बस का वीडियो काफी डरावना है। तेज बहाव के चलते यात्रियों में चीख-पुकार मच गई है। यात्रियों को बचाने के लिए प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जेसीबी मशीन के सहारे सभी यात्रियों को उफनती धारा में फंसी बस से सुरक्षित निकाल लिया गया है।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: