महिला ने फंदा लगाकर की इह लीला समाप्त

महिला ने फंदा लगाकर की इह लीला समाप्त 


पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस को अपराह्न 1:25 पर घटना की सूचना मिली थी।उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचे दल ने एक महिला को अपने सर्वेंट क्वार्टर में फंदे से लटका हुआ पाया।अधिकारी ने बताया कि मृतका की पहचान कमला (32) के रूप में हुई, जो नेपाल के लामडाडा की रहने वाली थी।

पुलिस के मुताबिक, कमला पिछले 17 वर्षों से सर्वोदय एन्क्लेव के मकान संख्या बी-62 के सर्वेंट क्वार्टर में अपने पति और दो बच्चों के साथ रह रही थी, जिसमें 14 साल की एक लड़की और आठ साल का एक लड़का शामिल है।

अधिकारी ने बताया कि घटना के समय बच्चे स्कूल गए हुए थे और उसका पति बैंक गया हुआ था। पुलिस ने बताया कि महिला अवसाद से ग्रस्त थी और पिछले आठ वर्षों से उसका इलाज जारी था।अधिकारी ने बताया कि महिला के शरीर पर किसी बाहरी चोट का कोई निशान नहीं था और उसके शव को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) शवगृह ले जाया गया है।पुलिस ने बताया कि आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारपा 174 के तहत पूछताछ की जा रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग