PM मोदी जनजातीय गौरव दिवस मनाने के लिए आऐंगे बिहार

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जनजातीय गौरव दिवस मनाने के लिए बिहार के जमुई पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर लगभग सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष समारोह की शुरुआत करेंगे।


प्रधानमंत्री मोदी पूर्वाह्न करीब 11 बजे बिरसा मुंडा के सम्मान में एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट का अनावरण करेंगे। वह जनजातीय समुदायों के उत्थान और क्षेत्र के ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे में सुधार के उद्देश्य से 6,640 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान (पीएम-जनमन) के तहत निर्मित 11,000 आवासों के गृह प्रवेश में शामिल होंगे। वह आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए पीएम-जनमन के तहत शुरू की गई 23 मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (डीएजेगुआ) के तहत अतिरिक्त 30 एमएमयू का भी उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान जनजातीय क्षेत्रों में संपर्क सुधारने के लिए 500 किलोमीटर नई सड़कों और पीएम जनमन के तहत सामुदायिक केंद्रों के रूप में कार्य करने वाले 100 बहुउद्देश्यीय केंद्रों (एमपीसी) की आधारशिला भी रखेंगे। वह जनजातीय बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए 1,110 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले 25 अतिरिक्त एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों की भी आधारशिला रखेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी आदिवासी उद्यमिता को बढ़ावा देने और आजीविका सृजन में सहायता के लिए 300 वन धन विकास केंद्रों (वीडीवीके) का उद्घाटन करेंगे और आदिवासी छात्रों के लिए समर्पित लगभग 450 करोड़ रुपये की लागत वाले 10 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी आदिवासी समुदायों के समृद्ध इतिहास और विरासत का दस्तावेजीकरण और संरक्षण किए जाने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा और जबलपुर में दो आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालयों और श्रीनगर, जम्मू कश्मीर और गंगटोक, सिक्किम में दो आदिवासी शोध संस्थानों का भी उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी इसके अलावा विभिन्न विकास परियोजनाओं को भी मंजूरी देंगे, जिनमें पीएम जनमन के तहत लगभग 500 करोड़ रुपये की लागत वाले 25,000 नए आवास और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (डीएजेजीयूए) के तहत 1960 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 1.16 लाख आवास, पीएम जनमन के तहत 66 छात्रावास और डीएजेजीयूए के तहत 1100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 304 छात्रावास योजना शामिल हैं। पीएम मोदी जनमन के तहत 50 नए बहुउद्देश्यीय केंद्र, 55 मोबाइल मेडिकल यूनिट्स और 65 आंगनवाड़ी केंद्र, सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन के लिए छह सक्षमता केंद्र (सेंटर ऑफ कॉम्पिटेंसी) और डीएजेजीयूए के तहत आश्रम स्कूलों, छात्रावासों, सरकारी आवासीय स्कूलों के उन्नयन के लिए लगभग 500 करोड़ रुपये की 330 परियोजनाओं का भी तोहफा देंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार

मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

विवाह की 14वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं सपना देवी धर्मपत्नी संजय कुमार को