*सीएम की घोषणा के 2 दिन में ही थुनाग में बाढ़ प्रभावित परिवारों को मिल गई एक-एक लाख की राहत राशि*

 *सीएम की घोषणा के 2 दिन में ही थुनाग में बाढ़ प्रभावित परिवारों को मिल गई एक-एक लाख की राहत राशि*



*लोक निर्माण मंत्री ने वितरित की राशि*


*विक्रमादित्य सिंह ने की थुनाग में राहत-पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, सांसद प्रतिभा सिंह भी रहीं साथ*


 *मंत्री बोले..जल्द बहाल होेंगी बंद सड़कें*


*सांसद ने पुनर्वास कार्यों को दिए 25 लाख* 

 

मंडी 15 जुलाई। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की थुनाग में बाढ़ प्रभावितों को 1-1 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा के 2 दिन के भीतर ही प्रभावित परिवारों को यह राहत राशि मिल भी गई। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार को थुनाग में 

9 प्रभावित परिवारों को सरकार की ओर से यह राहत राशि वितरित की। इस मौके सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी साथ रहीं। बता दें, मुख्यमंत्री ने वीरवार को थुनाग के अपने दौरे में बाढ़ प्रभावितों का दुख दर्द बांटते हुए उन्हें सरकार की ओर से 1-1 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। 

लोक निर्माण मंत्री ने कहा है कि सरकार का प्रभावितों को राहत देने और पुनर्वास पर विशेष ध्यान है। उन्होंने थुनाग बाजार में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के उपरांत राहत-पुनर्वास कार्यों की समीक्षा को बुलाई एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि भारी वर्षा और बाढ़ के कारण बंद सड़कों को खोलने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। जल्द ही सभी सड़कें बहाल कर ली जाएंगी। उन्होंने राहत-पुनर्वास कार्यों को गति देने के लिए सभी विभागों से एक टीम की तरह कार्य करने को कहा।

उन्होंने कहा कि सराज विधानसभा में बड़ी मात्रा में सब्जी और सेब का उत्पादन होता है। किसानों की फसल समय पर बाजार तक ले जाने में सड़कें ही लाइफ लाइन हैं। उन्होंने अधिकारियों को दिन रात एक कर क्षेत्र में सड़क बहाली के कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग को भारी वर्षा में गिरे मकानों के डंगों और ग्रामीण सड़कों को मनरेगा के अंतर्गत ठीक कराने के भी निर्देश दिये। 

उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से थुनाग बाजार में बाढ़ में आए स्लीपरों के बारे में सरकार को सही वस्तुस्थिति से अवगत करवाने को भी कहा।

उन्होंने थुनाग बाजार में इंटरलौकिंग टाइल लगाने के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा की। 

*सराज क्षेत्र में 32 सड़कें चालू, 91 पेयजल योजनाओं की आंशिक बहाली*

बैठक के बाद विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि बारिश और बाढ़ से सराज विधानसभा में लोक निर्माण विभाग को 15 करोड़ का नुकसान हुआ है। क्षेत्र में बंद 32 सड़कों को बहाल कर लिया गया है। शेष सड़कों को भी एक सप्ताह के भीतर खोल लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम तक जंजैहली से छतरी सड़क बहाल कर ली जाएगी।

वहीं, सराज विधानसभा में 111 पेयजल योजनाओं में से 91 को आंशिक तौर पर बहाल कर दिया है। 


इस दौरान सांसद प्रतिभा सिंह ने राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए सांसद निधि से 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में पूरी सरकार मजबूती से लोगों के साथ खड़ी है। सांसद के तौर पर क्षेत्र के प्रतिनिधि के नाते वे अपनी ओर से हर सम्भव मदद के लिए कटिबद्ध हैं। 

एसडीएम  थुनाग विचित्र सिंह ने बैठक की कार्यवाही का संचालन 

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व पूर्व मिल्कफैड के अध्यक्ष चेत राम ठाकुर, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष तरूण ठाकुर और सराज मंडल के युवा अध्यक्ष गोपाल सहगल सहित विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार

जवाली के भलूँ में बड़ी चोरी: घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर, सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए साथ