असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस की बैठक नूरपुर में सम्पन्न प्रदेश चेयरमैन राजीव राणा रहे बैठक में मुख्यातिथि

असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस की बैठक नूरपुर में सम्पन्न प्रदेश चेयरमैन राजीव राणा रहे बैठक में मुख्यातिथि

बोले-असंगठित क्षेत्रों में अकुशल कामगारों के लिए रोजगार मुहैया कराना बैठक का एजेंडा

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा चहुंमुखी विकास


नूरपुर :भूषण शर्मा / मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एक आम परिवार से है और वो आम लोगों की समस्याएं समझते है।यह कहना है असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश चेयरमैन राजीव राणा का।आज नूरपुर में असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस नूरपुर ब्लॉक की बैठक में शिरकत करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आम जनता का दुख-दर्द समझते है और यही कारण है कि जहां कर्मचारियों के लिए उन्होंने पुरानी पेंशन की बहाली, विधवा महिलाओं के लिए एकल योजना तो अनाथ बच्चों के लिए सुखाश्रय जैसी कल्याणकारी योजनाएं बनाई।

राजीव राणा ने कहा कि जिस तरह प्रदेश में उपचुनाव से लेकर विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने जीत हसिल की है उसी तरह लोकसभा चुनावों में भी कांग्रेस के नेतृत्व में जहां देश मे सरकार बनेगी वहीं प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर भी कांग्रेस जीत हासिल करेगी।उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्वहीन होने के सवाल पर कहा कि प्रदेश के विधामसभा चुनावों में भी भाजपा कांग्रेस को बिन दूल्हे की बारात कहती थी लेकिन कांग्रेस ने जीत हासिल कर सुखविंदर सुक्खू के नेतृत्व में सरकार बनाई। उसी तर्ज पर कांग्रेस देश मे भारी जीत दर्ज कर राहुल गांधी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। राजीव राणा की माने तो आज की बैठक का एजेंडा भी असंगठित क्षेत्रों में अकुशल कामगारों को कैसे रोजगार दिया जाए, उन्हें किस तरह मुख्यधारा में शामिल किया जाए उसे लेकर की गई।


बाईट-राजीव राणा,प्रदेश चेयरमैन,असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी