जनमत खो चुकी है कांग्रेस सरकार, 61 विधानसभाओं में हारी : राजीव

 जनमत खो चुकी है कांग्रेस सरकार, 61 विधानसभाओं में हारी : राजीव

मित्रों की सरकार, कांग्रेस सरकार 


धर्मशाला, कांगड़ा से लोक सभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की वर्तमान कांग्रेस सरकार पूरी तरह जनमत खो चुकी है अगर देखा जाए तो लोकसभा चुनावो में 61 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव हार गई थी। 

कांग्रेस पार्टी में घुटन का माहौल, अंतर्कलह और मित्रों का दबदबा साफ दिखता है, जिसके कारण कांग्रेस पार्टी के अंदर सब कुछ ठीक नहीं है। 

उन्होंने कहा की आरएस बाली, विधायक को वाइस चेयरमैन हिमाचल पर्यटन विकास बोर्ड कैबिनेट रैंक के साथ बनाया गया और कुछ दिन पूर्व ही केएस खाची को मिला कैबिनेट रैंक। वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केएस खाची को सरकार ने कैबिनेट रैंक से नवाजा है। अब हिमाचल प्रदेश में तो यह नई प्रथा शुरू हो गई है की जो कांग्रेस के मित्र है उनको बोर्ड का अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कैबिनेट रैंक साथ दिया जाए। 

उन्होंने कहा की पूर्व केन्द्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने महिलाओं को हर माह 1500 रुपए देने की गारंटी पर ही सवाल खड़े कर दिए था। सोलन में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि महिलाओं को हर माह 1500 रुपए देने के लिए वे कहां से पैसा लेकर आएंगे। इसको लेकर उनके साथ कोई चर्चा भी नहीं हुई थी। मुझे इसको लेकर कोई आंकड़े भी पता नहीं हैं। इसलिए वह बेहतर बता सकते हैं जिन्होंने यह गांरटी दी है। यह कांग्रेस का कंफ्यूज ताल मेल का प्रत्यक्ष उद्धारण है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में