बजरंगदल ज़िला बटाला की टीम द्वारा आतंकवाद के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया गया और एसडीएम बटाला को मांगपत्र दिया गया

 बजरंगदल ज़िला बटाला की टीम द्वारा आतंकवाद के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया गया और एसडीएम बटाला को मांगपत्र दिया गया 


बटाला  (अविनाश शर्मा, संजीव नैयर)आज बजरंगदल ज़िला बटाला की टीम द्वारा आतंकवाद के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया गया और एसडीएम बटाला को मांगपत्र दिया गया बजरंगदल ज़िला संजोयक रोहित शर्मा लाली जी ने बताया जम्मू कश्मीर में वैष्णों देवी कटरा से शिव खोडी जाते समय 9 जून को हिन्दू श्रद्धालुओं की बस पर क्रूर पाकिस्तान पोषित इस्लामिक जेहादी आतंकवादियों का कायराना हमला किया जिसमें 10 निर्दोष हिन्दू तीर्थयात्री मारे गए, संपूर्ण देशवासियों को स्तब्ध करने वाली घटना है इस क्रूरतम दुष्कृत्य से पूरा देश आहत है और तीव्र आक्रोश में है।

 जम्मू काश्मीर लंबे समय से

पाकिस्तान पोषित आतंकवाद का दंश झेल रहा है, धारा 370 हटने के बाद एक आशा की ज्योति जगी है, लेकिन लगता है उग्रवादियों का मनोबल अभी कम नहीं हुआ है ,हिंदुओं को चिन्हित करके उनकी हत्या की घटनाएं बढ़ी हैं इन सब के पीछे स्पष्ट रूप से पाकिस्तान का हाथ है। देश के नई सरकार के शपथ के समय इस प्रकार का दुस्साहसिक कृत्य करके इस्लामी आतंकवादियों ने देश के संप्रभुता को चुनौती दी है।

बजरंग दल मारे गए हिन्दू तीर्थयात्रियों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है परंतु इस कायराना कृत्य की तीव्र आक्रोश व्यक्त करते हुए,

आपसे निवेदन करता है, इस प्रकार की गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण पाने के लिए निर्णायक और कठोर कदम उठाने का केंद्र सरकार को निर्देश दें तथा इस प्रकार के तत्वों को सरंक्षण देने वाले आ आंतरिक व विदेशी तत्वों का भी कठोरता से समुचित इलाज हो ऐसा केन्द्र सरकार से सुनिश्चित कराने का आग्रह करें।

विभाग संयोजक राघव शर्मा,नगर संयोजक रोहित शर्मा कालू, विशाल शर्मा, अमित कुमार, मुनीश मारवाहा, मुकेश कुमार दीपक लखनपाल, आशु कुमार, निशांत गोयल, अक्षित महाजन, लक्की भाटिया, अंकित प्रभाकर, विशाल जोशी, अभी भाटिया आदि उपस्थित थे

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

पंजाब में हड़ताल के चलते एचआरटीसी के 22 बस रूट हुए प्रभावित

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार