कंगना रनौत के हक में उतरा राजपूत समाज

 कंगना रनौत के हक में उतरा राजपूत समाज 


सुजानपुर ( पंकज,अविनाश शर्मा, संजीव नैयर)सुजानपुर में राजपूत समाज की एक बैठक ठाकुर युद्धवीर सिंह जसरोटिया की अध्यक्षता में हुई जिसमें भाजपा सांसद कंगना रनौत पर सीआईएसएफ की महिला जवान द्वारा थप्पड़ मारने की कड़े शब्दों में निंदा की गई। इस मौके पर ठाकुर युद्धवीर सिंह जसरोटीया तथा ठाकुर गौतम सलारिया ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात महिला सीआईएसएफ जवान ने जो ड्यूटी पर हाजिर होकर कंगना रनौत के थप्पड़ मारा है वह एक अतिनंदिनी कार्य है । उन्होंने कहा कि सुरक्षा कर्मी का दायित्व अपने कार्यस्थल पर सभी को सुरक्षा प्रदान करना है अगर रक्षक ही ऐसा करेंगे तो जनता पर उनका विश्वास नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत एक राजपूत समुदाय से संबंध रखने वाली महिला है जिसने अपने संस्कारों का परिचय देते हुए वर्दी की इज्जत रखते हुए महिला जवान पर पलट बार नहीं किया जिसके लिए राजपूत समाज कंगना रनौत की तह दिल से इज्ज़त करता है । उन्होंने कहा कि पंजाब में गलत माहौल बनाने वाले लोग महिला जवान को जानबूझकर उकसा रहे हैं और पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं इसके खिलाफ सरकार को सख्त से सख्त एक्शन लेना चाहिए ताकि देश में अमन चैन बना रहे। इस मौके पर ठाकुर युद्धवीर सिंह जसरोटिया, ठाकुर गौतम सालरिया, सुनील सिंह हैप्पी, प्रथम ठाकुर, पिंटू जसरोटियां, अमित, शिवम पुरुषोत्तम सिंह ,सोनू, प्रभजोत, प्रबल, वंश प्रताप, गौरव, प्रदीप सिंह आदि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में

एन.के.एस.डी. सनातन धर्म स्कूल, मोहरला अंतरविद्यालयी कविता वाचन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर