जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की तरफ से सब जेल पठानकोट में लगाया का मेडिकल कैंप

 जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की तरफ से सब जेल पठानकोट में लगाया का मेडिकल कैंप 


सुजानपुर : पंकज , अविनाश शर्मा /

 ,जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी पठानकोट की तरफ से अथॉरिटी के चैयरमैन कम डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज जितेंद्र पाल सिंह खुरमी की अध्यक्षता में सब जेल पठानकोट में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया । इस मौके पर सिविल अस्पताल पठानकोट के माहीर डॉक्टर द्वारा कैदियों का चेकअप कर उन्हें मुफ्त दवाइयां दी गई। इस अवसर पर डॉक्टर रोहित भारद्वाज मेडिसिन स्पेशलिस्ट, डॉ ओंकार सिंह चमड़ी रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर विशाल कोहली हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉ पुनीत जमवाल सर्जिकल स्पेशलिस्ट, डॉ नीतू पंसोत्रा डेंटल सर्जन द्वारा मरीजों का चेकअप किया गया। इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज जितेंद्र पाल सिंह खुरमी ने कहा कि जिस प्रकार कैदियों को मुफ़्त कानूनी सेवा अधिकार है, ठीक उसी प्रकार उन्हें मुफ्त में स्वास्थ्य सुविधाओं का भी अधिकार है जिसके चलते समय पर सब जेल पठानकोट में मेडिकल कैंप आयोजित किए जाते हैं ताकि कैदी भी स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकें। इस अवसर पर सचिव कम सीजेएम रूपेंद्र सिंह, ठाकुर जीवन सिंह जेल इंचार्ज, सुरेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस