कश्मीर में 6 साल बाद खेला जाएगा रणजी ट्रॉफी मैच, 11 अक्टूबर से होगी टूर्नामेंट की शुरुआत

रणजी ट्रॉफी के मुकाबले 11 अक्टूबर से शुरू होंगे और इस बार श्रीनगर में दो मैच खेले जाएंगे। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम छह साल बाद रणजी ट्रॉफी मुकाबले की मेजबानी करेगा।




वहीं एक मुकाबला जम्मू के जीजीएम साइंस कॉलेज मैदान पर खेला जाएगा।

जम्मू-कश्मीर की टीम को एलीट ग्रुप में महाराष्ट्र, ओडिशा, सर्विसेज, मेघालय, त्रिपुरा, मुंबई और बड़ौदा के साथ रखा गया है। इससे पहले, श्रीनगर में 20 से 23 नवंबर 2018 तक रणजी ट्रॉफी मुकाबला खेला गया था, इस मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने त्रिपुरा को आठ विकेट से हराया था।

शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में 26 से 29 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर और सर्विसेज के बीच मैच खेला जाएगा। जम्मू के जीजीएम साइंस कालेज हास्टल ग्राउंड में जम्मू-कश्मीर की टीम 13 से 16 नवंबर तक त्रिपुरा से भिड़ेगी। टीम की तैयारियोंके लिए शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में गत 13 सितंबर से स्किल कैंप शुरू हो गया है, जो 22 सितंबर को संपन्न होगा।

इस बार रणजी ट्रॉफी सत्र 11 अक्टूबर से शुरू होगा और जम्मू-कश्मीर की टीम अपना पहला मैच अपने घरेलू मैदान पर महाराष्ट्र के विरुद्ध खेलेगी। यह मैच 11 से 14 अक्टूबर तक खेला जाएगा।

इसके बाद एक से आठ अक्टूबर तक श्रीनगर में ही कैंप का दूसरा चरण शुरू होगा। स्किल कैंप के लिए अजय शर्मा को हेड कोच बनाया गया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर