ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की हुई मौत, ट्रक चालक मौके से फरार, परिजनों में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश : मुग़लसराय थाना क्षेत्र के मढ़िया गांव निवासी आलोक त्रिपाठी का पुत्र श्रेयांश (22) किसी कार्य से मुगलसराय गया था और रात को वापस अपने घर आ रहा था जैसे ही वह डांडी गांव के समीप पहुंचा पीछे से आ रही ट्रक ने उसे कुचल दिया। मुग़लसराय जलीलपुर चौकी अंतर्गत डांडी गांव के समीप गुरुवार की रात ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मार हो गई। सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।



मृतक श्रेयांश त्रिपाठी स्नातक का छात्र था और अपने माता-पिता एकमात्र पुत्र था। उसकी बड़ी बहन संभवि त्रिपाठी है। पिता आलोक पड़ाव बहादुरपुर रोड पर यूनियन बैंक के मिनी बैंक खोले हुए हैं। बेटा पढ़ाई के बाद पिता के कार्यों में हाथ बंटाता था। मां आंगनबाड़ी में कार्य करती थी बेटे की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। मां बार बार बेहोश हो जा रही थी। पिता के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे।

इसके बाद ट्रक चालक ने भागने का प्रयास किया आसपास के लोगों दौड़कर ट्रक को पकड़ा।

वहीं, ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना जलीलपुर चौकी को दी जलीलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया 

वही ट्रक को कब्जे में लेकर जलीलपुर चौकी ले आई और अगली कार्रवाई में जुट गई।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त