गोकुल बुटेल ने की नक्की प्रागपुर मेले में बतौर मुख्यातिथि

 गोकुल बुटेल ने की नक्की प्रागपुर मेले में बतौर मुख्यातिथि शिरकत

प्रागपुर के युवाओं के लिए की ओपन जिम देने की घोषणा


धर्मशाला,

 मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार इनोवेशन, डिजिटल टेक्नोलॉजी एंड गवर्नेंस, गोकुल बुटेल ने आज बुधवार को आदर्श वेद मेला नौण नक्की प्रागपुर मेले के समापन में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान कांग्रेस नेता सुरेंद्र मनकोटिया विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। गोकुल बुटेल ने लोगों को सम्बोधित करते हुए मेला समिति को उत्सव के सफल और भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मेले व त्यौहार हमारी संस्कृति के परिचायक हैं। मेले व त्यौहार स्थानीय लोगों के आपसी मेल मिलाप के साथ-साथ सामुदायिक व व्यापारिक रूप से भी लोगों की आकांक्षाओं व आवश्यकताओं को पूर्ण करते हैं। मुख्यातिथि ने प्रागपुर के लिए ओपन जिम देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि युवाओं को जीवन में सफलता के लिए मेहनत और अनुशासन पर ध्यान देना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकुद से युवाओं में इन गुणों का निर्माण होता है। बुटेल ने कहा ओपन जिम के लिए भूमि उपलब्ध होते ही तुरंत इसका कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले मनोरंजन के साथ-साथ हमारी संस्कृति और परंपराओं को संजोय रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि मेले के आयोजन से प्रेम और आपसी भाईचारा बढ़ता है और पूरे प्रदेश में उत्सवों और त्योहारों के अवसर पर मेलों का आयोजन होता है। उन्होंने कहा कि मेलों में लोग बढ़-चढ़ कर भाग लेते हैं और खरीददारी इत्यादि करते हैं।

इस दौरान कांग्रेस नेता सुरेंद्र मनकोटिया ने कहा कि प्रागपुर के नक्की में लगभग 150 वर्षों से मनाया जा रहा यह मेला क्षेत्र की संस्कृति और त्योहारों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इस मेले को हर वर्ष बहुत धूमधाम से मनाया जाता है तथा क्षेत्र के लोग दूर-दूर से इस मेले और यहां दंगल देखने आते हैं। उन्होंने उत्सव के सफलतापूर्वक आयोजन में सहयोग के लिये क्षेत्र के लोगों, मेला समिति के सरकार एवं गैर सरकारी सदस्यों का आभार प्रकट किया।

यह रहे उपस्थित

इस अवसर पर गोकुल बुटेल के पिता दिनेश बुटेल, नायब तहसीलदार प्रागपुर अश्वनी कुमार, प्रधान प्रागपुर मदन गोपाल, उपप्रधान प्रागपुर विजय धीमान, मेला कमेटी के प्रधान रूपेंद्र डैनी, करणवीर, संजय राणा, अमित चौधरी, मुकेश सोनी, वेद प्रकाश, गगन सूद सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग